मनोज चौधरी जिला प्रभारी शामली
शामली। भाजपा नेता विवेक प्रेमी जेल रिहाई और जिला बदर की अवधि पूरी होने पर शनिवार को अपने घर पहुंचे। जिनका फूल मालाओं से उनके समर्थकों द्वारा स्वागत किया गया। गत 24 मार्च को भाजपा नेता विवेक प्रेमी को शहर कोतवाली पुलिस ने उस समय जेल भेज दिया था, जबकि वह सिटीग्रीन मैरिज होम से वापस अपने घर लौट रहा था।
विवेक प्रेमी पर साधु संतों पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। गत दो दिन पूर्व विवेक प्रेमी की जेल से रिहाई हो चुकी है, लेकिन एक माह के लिए जिला बदर की कार्यवाही चल रही थी। शनिवार को जिला बदर की अवधि पूरी होने पर विवेक प्रेमी शामली पहुंचे, जहां उनके समर्थकों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। विवेक प्रेेमी ने परिजनों ने भी तिलक कर स्वागत किया है।

