Shamli: थाना समाधान दिवस आयोजित, पहुंची सात शिकायत 

मनोज चौधरी जिला प्रभारीशामली

कांधला।थाना प्रांगण में समाधान दिवस का आयोजन किया गया समाधान दिवस में नगर एवं क्षेत्र से आधा दर्जन से अधिक शिकायत पहुंची। शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमों का गठन कर उन्हें रवाना किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल मौजूद रहा। शनिवार को शासन के दिशा निर्देश पर थाना प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

थाना समाधान दिवस उप निरीक्षक सुभाष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान गांव मलकपुर निवासी किसान मुबारिक पुत्र मतलूब ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पड़ोसी किसान ताहिर पुत्र फकरू, एवं वादिल और साजिद पुत्रगण कासमअली ने चकरोड पर अपना जबरन कब्जा कर रखा है। गांव इस्लामपुर घसौली निवासी किसान सत्येंद्र पुत्र इंद्रपाल ने बताया कि उसके पड़ोसी किसान प्रवीण ने खेत की चकरोड काटकर उस पर कब्जा कर लिया है।

गांव जसाला निवासी किसान अतर सिंह ने बताया कि उसके पड़ोसी किसान ने खेत पर पानी की निकासी के लिए बनाई गई नाली को तोड़कर जबरन कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर गाली-गलौज करता है। गांव अटटा निवासी ग्रामीण संजय पुत्र रामपाल ने बताया कि एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए उसकी जमीन का बैनामा अपने नाम कर लिया है। कस्बा निवासी नूर मोहम्मद ने बताया कि हिंदू इंटर कॉलेज के समीप उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है।

गांव ख्वासपुर निवासी किसान सत्यपाल शर्मा ने बताया कि उसके पड़ोसी किसान साहब सिंह के द्वारा खेत पर जाने वाले रास्ते को तोड़कर अपने खेत में मिलाकर उस पर कब्जा कर लिया है। पुलिस ने सभी शिकायतों को सुनकर निस्तारण का आश्वासन देते हुए राज्स्व विभाग की टीम और पुलिस टीम गठित करते हुए निस्तारण के लिए रवाना किया। उप निरीक्षक सुभाष सिंह का कहना है कि थाना समाधान दिवस में सात शिकायत पहुंची थी निस्तारण के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।

Related posts