श्यामा कुमार मौर्य धारा लक्ष्य समाचार
सीतापुर/मिश्रिख: मिश्रिख के परसौली चौराहे पर रविवार की सुबह में हिन्दू समाज के सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए और पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पहलगाम और पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं पर हुए आतंकी हमलों के खिलाफ था। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में प्रदर्शन के दौरान हिन्दू युवाओं में आक्रोश स्पष्ट रूप से देखा गया।
वे पहलगाम में निर्दोष हिन्दू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले और पश्चिम बंगाल में लगातार हिन्दुओं पर हो रहे हमलों को घृणित और निंदनीय बताते हुए इसे कायराना हरकत करार दिया। उपस्थित लोगों ने भारत सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ा और निर्णायक कदम उठाने की मांग की।
हिन्दू समाज के तीखे बयान
आतंकवाद के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। निर्दोषों पर हमला कायरता है, भारत सरकार को इसका कठोर जवाब देना चाहिए। – भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भाष्कर मिश्रा

हिन्दू समाज अब चुप नहीं बैठेगा। आतंकवाद का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। – भाजपा के मंडल अध्यक्ष देवेश पांडेय
पहलगाम और बंगाल में हिन्दुओं पर हमले मानवता पर हमला हैं। अब निर्णायक कार्रवाई का समय है। – विश्व हिन्दू परिषद के जिला कार्याध्यक्ष प्रदीप सिंह
आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश को एकजुट होना चाहिए। हम शांति चाहते हैं, लेकिन कायरता का मुंहतोड़ जवाब भी देंगे। – ABVP कार्यकर्त्ता अनुराग तिवारी
इस विरोध प्रदर्शन में भाष्कर मिश्रा, अनुराग मिश्रा उर्फ़ पवन पतौंजा,देवेश पांडेय, प्रदीप सिंह, अनुराग तिवारी, शोभित तिवारी, शशांक मिश्रा, चुनमुन, अजय चौबे, देवा, शिव शंकर, अंकित, पुष्पेंद्र, सौरभ, राजन त्रिवेदी, सिंटू शुक्ला, सोनू सागर, संदीप राजवंशी, राम जी सहित कई अन्य हिन्दू समाज के लोग शामिल हुए। मिश्रिख कस्बा प्रभारी गुड्डू पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम की निगरानी की। यह आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
