धारा लक्ष्य समाचार
मनोज चौधरी जिला प्रभारी शामली
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा में देररात्रि चोरों ने जमकर उत्पाद मचाया। दो मकानों को निशाना बनाते हुए चोरों ने सोने चांदी के जेवरात व हजारों रुपए की नगदी चोरी कर ली गई।
रविवार देर रात्रि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा में चोरो का आतंक रहा। गांव के ही कर्ण सिंह का परिवार देर रात्रि अपने मकान में सो रहा था। दो पुत्र रजत चौहान व रवि चौहान अपने अलग अलग कमरे में सो रहे थे, जबकि पत्नी सुनीता घर के आंगन स्थित एक कमरे में सो रही थी।
इसी दौरान रात्रि करीब एक बजे मकान की छत की ओर से करी आधा दर्जन चोर घर में घुस आये। चोरों ने रजत और रवि के कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी और अन्य कमरों में तलाशी लेते हुए संदूक और अटैची के ताले तोडकर करीब 8 सोने की अंगूठी, 4 सोने के गलेे के हार, दस जोडी चांदी के पायजेब, लगे का सोने का ओम, एक घडी और करीब तीन हजार रूपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
इस बीच रात्रि में उठी पत्नी सुनीता ने चोरों को कमरे में घुसता हुआ देखा, लेकिन उसने अपने पुत्रों के होने की आशंका जताते हुए आवाज भी लगाई, लेकिन चोर भागने में कामयाब रहे। सुनीता ने जब कमरे में सामान बिखरा देखा तो उसके होश उड गए और उसने पुत्रों के कमरे की कुंडी खोलते हुए चोरों की तलाश की और रात्रि में ही पुलिस को जानकारी दी गई,
लेकिन चोर हाथ नही लग सका। वही चोर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए, जो हाथों में हथियार लिये हुए है और मुंह पर नकाब लगाकर खुलेआम घूम रहे है। चोर अपने साथ चोरी का माल भी ले जाते हुए साफ दिखाई दिए है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है, लेकिन पुलिस चोरों को पकडने में नाकाम है।
वही दूसरी ओर गांव के बाहर स्थित रकम सिंह के मकान में भी चोरांे ने धावा बोलकर करीब 21 हजार की नकदी व सोने के जेवरात चोरी कर लिये। रकम सिंह चार भाई है, जिसमें सभी बाहर रहकर नौकरी करते है और रकमसिंह अविवाहित होने के कारण घर पर रहता है। रकम सिंह बराबर स्थित घेर में सो रहा था और इसी दौरान चोर उसके मकान में घुस आये।
चोरों ने कमरे के गेट का ताला तोडकर संदूक में रखे 20 हजार की नकदी व एक सोने की अंगूठी तथा अटैची में रखे 750 रूपये चोरी कर लिये। सवेरे होने पर चोरी की घटना ता पता चल सका। पीडित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों को पकडे जाने की मांग की है।

