भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने चमारी खेडा टोल क्रमियो की तानाशाही को लेकर टोल पर किया हँगामा टोल पर ही डटे रहे सभी कार्यकर्ता

 

धारा लक्ष्य समाचार
छुटमलपुर।

चमारी खेडा टोल पर राजन तिवारी मैनेजर के आने के बाद से ज्यादातर झगडे होने के लगाये आरोप
मामला जानकारी मे आया है बीती रात करीब 3बजे भीम आर्मी के मनीष कुमार दिल्ली से छुटमलपुर की ओर आ रहे थे जैसे ही वह चमारी खेडा टोल पर पहुंचे ओर टोल क्रमियो को लोकल होने की जानकारी दी तो कुछ टोल क्रमियो ने उनके साथ बदतमीजी कर दी अब जब इस बात की जानकारी भीम आर्मी के अन्य कार्यकर्ताओं को लगी तो आज भारी संख्या मे भीम आर्मी के कार्यकर्ता इकठ्ठा होकर टोल पर पहुंच गये और जय भीम के नारे लगाते हुए हँगामा शुरू कर दिया टोल मैनेजर से भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं एंव लोकल से आने जाने वाले लोगो को प्रेशान ना करने के आश्वासन पर ही कार्यकर्ताओं ने राहत की साँस ली है कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया है जब से राजन तिवारी मैनेजर यंहा पर आया है तब से इस टोल पर ज्यादा तर झगडे हो रहे है चाहे वह किसान यूनियन के साथ हो भीम आर्मी के साथ हो या लोकल के आम आदमी के हर रोज कोई ना कोई मामला होता ही रहता है और क्रमचारी यात्रियों के साथ अभ्रद व्यवहार करते है व मारपीट पर भी उतारू हो जाते है जिसका मुख्य कारण यहां लोकल के क्रमचारी भी है जो खूब लोकल का रोब गालिब करते है और झगडा करने से नही डरते आब इसे मैनेजर का खुला संरक्षण कहे या लोकल की दादागिरी जो ये टोल हर रोज चर्चाओं मे रहता है इस मौके पर सचिन सतीश गीता पुजा भास्कर प्रवीण फिरोज आदि भारी संख्या मे अन्य लोग मौजूद रहे और मैनेजर के आश्वासन के बाद ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

Related posts