मां काली के प्राचीन मंदिर मैं गत वर्ष आयोजित होने वाले मेले का शुभारंभ अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह राणा द्वारा फीता काटकर किया गया

 

धारा लक्ष्य समाचार
धीर सिंह/सहारनपुर

गागालेडी क्षेत्र स्थित गांव दिनारपुरा में मां काली के प्राचीन मंदिर मैं गत वर्ष आयोजित होने वाले मेले का शुभारंभ अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह राणा द्वारा फीता काटकर किया गया प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह द्वारा बताया गया कि यह बहुत ही प्राचीन मंदिर है जो की मां काली के आशीर्वाद से पूरे क्षेत्र के विकास की उन्नति का केंद्र है और यहां पर जो भी श्रद्धालु सच्ची आस्था के साथ आता है उसकी सारी मनोकामना पूर्ण होती है इसी प्रकार मां काली की शक्ति का परिचय देते हुए संजीव सिंह राणा ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया और मां काली के चरणों में आशीर्वाद प्राप्त किया जिसमें मंदिर की प्रबंधक शीतल पंडित को अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया और मां काली का आशीर्वाद लेकर उनको आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्रदान किया इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए मौके पर मौजूद रहे।

पंकज कश्यप जिला अध्यक्ष अखिल भारत हिंदू महासभा जिला प्रभारी विनीत शर्मा जिला महामंत्री अंशु शर्मा
जिला संगठन मंत्री प्रदीप कश्यप जिला संगठन मंत्री रोहित सैनी युवा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह हिंदू महासभा युवा नेता लवी धीमान युवा नेता अर्पित झंझोट राजकुमार महानगर अध्यक्ष राजेंद्र पटेडिया आशु सैनी अंकित कुमार और मंदिर के मुख्य प्रबंधक यशपाल गंगावत कमलकांत गंगावती आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts