Barabanki :पेपर बांटने जा रहे हैं हांकर सड़क दुर्घटना में घायल

रिपोर्ट बैजनाथ जायसवाल 

धारा लक्ष्य समाचार

त्रिवेदीगंज बाराबंकी। थाना लोनी कटरा क्षेत्र के अंतर्गत मंगलपुर चौराहे पर स्थित प्रतिदिन की तरह साइकिल से सवार होकर हांकर अहरवा दीन सुबह लगभग 6:00 मंगलपुर चौराहे पर पेपर को उठाकर वितरण करने जा रहा था।

की वही लखनऊ की दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम की ओवरटेक होने पर अज्ञात डीसीएम ने पेपर हांकर को मारी टक्कर जिसमें हां कर अहरवा दीन घायल हो गए ।

जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर पेपर हाकर को घर भेज दिया।

Related posts