Lucknow: एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान, नहीं चलेंगे

Dhara Lakshya samachar

Lucknow …यह अखंड भारत के लिए अविराम तप करने वाले महापुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवन-प्रतिज्ञा थी।डॉ. मुखर्जी जी का जीवन राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण और बलिदान का प्रतीक है। उनका विचार और व्यक्तित्व आज भी हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और कश्मीर एकीकरण के अमर बलिदानी श्रद्धेय डॉ. मुखर्जी जी को उनकी जयंती पर आज सरोजनीनगर दक्षिण मण्डल 3 के मण्डल कार्यालय में मण्डल पदाधिकारियों, वार्ड अध्यक्ष , सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष सभी ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

इस अवसर पर सर्वप्रथम मण्डल अध्यक्ष विनोद मौर्या  ने डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की फोटो में माल्यार्पण किया तत्पश्चात नगर से आये उमेश तिवारी जी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की जीवन के बारे में प्रकाश डाला।

मण्डल महामंत्री शिव प्रकाश मिश्रा, मण्डल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह रावत/ सरला सिंह/ राधिका परिहार,मण्डल मंत्री अर्चना बोहरा/डॉ. अजय सिंह मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष  माधवी देवी, नगर कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा  विनीता तिवारी सरोजिनी नगर विधानसभा के संयोजक सोशल मीडिया मोहन भट्ट, मण्डल के संयोजक सोशल मीडिया संतोष रावत, खरीका वार्ड 1अध्यक्ष  जानकी अधिकारी, वरिष्ठ भाजपा सदस्य APS राठौर, श्याम नारायण मिश्र, सभी बूथ अध्यक्ष एवं सेक्टर संयोजक उपस्थित रहे

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रीय एकता, शिक्षा और राष्ट्रधर्म का अखंड आलोक है, जो भारत की पीढ़ियों को सतत दिशा देता रहेगा।

Related posts