सूचना आयुक्त पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि
धारा लक्ष्य समाचार
बाराबंकी। लोधेश्वर, कुंतेशश्वर व हाजी वारिस अली शाह की मजार की पावन नगरी अपनी पौराणिक समृद्धि के लिए प्राचीन काल से प्रसिद्ध है। उक्त उद्गार पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मोहम्मद नदीम राज्य सूचना आयुक्त द्वारा बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए गए।
उन्होंने कहा कि पारिजात इस धरती का ऐसा अनोखा वृक्ष है, जो दुनिया के किसी भी देश में नहीं पाया जाता है। इसे कल्पवृक्ष के नाम से भी जाना जाता है। इसी ऐतिहासिक धरती पर जीआईसी का अल्युम्नी एसोसिएशन भी छात्रों को पुरस्कृत कर इतिहास रच रहा है।अल्युम्नी का यह प्रयास सराहनीय है। मैजिक के प्रेसिडेंट डा०सुधीर वर्मा ने मुख्य अतिथि सहित समस्त सदस्यों का स्वागत करते हुए उपलब्धियां गिनाई।
अल्युम्नी एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्थापना दिवस समारोह का संचालन पुरातन छात्र आशीष पाठक द्वारा किया गया,जिसमें विद्यालय के शिक्षक सुशील कुमार द्विवेदी तथा राम अधार भारती सहित मैजिक के वाइस प्रेसिडेंट सुशील अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी गणेश निगम, अनंत कुमार ज्वेलर्स, जागेश अग्रवाल, महावीर जैन, डॉ०सुधा वर्मा,हरपाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, फैसल मुबीन, अफाक अली, पंकज श्रीवास्तव तथा राजू वर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

