जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली में मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत फिर मिला संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का छत विछत घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।


आपको बता दे कि आज दिनांक 12 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को समय करीब 10:00 बजे रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही ग्राम के समीप रेलवे लाइन किनारे एक व्यक्ति का शव पाया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे ग्राम प्रधान अमन जयसवाल ने बताया कि मृतक की पहचान अजीत गुप्ता पुत्र जय श्री गुप्ता के रूप में हुई है।जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है।घटना की जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को दिया गया है।पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर। मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया है कि घटना की जा रही है।जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर, आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल घटना से पारिवारिक जनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
