Raybareli UP:एक बाइक सवार युवक पैदल चल रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में बाइक सहित सड़क पर जा गिरा जिससे उसका दाहिना पैर टूट गया

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक बाइक सवार युवक पैदल चल रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में बाइक सहित सड़क पर जा गिरा जिससे उसका दाहिना पैर टूट गया स्थानीय लोगों ने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया वहां पर इलाज करने के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रहमत उल्ला पुत्र अब्दुल रहमान उम्र लगभग 48 वर्ष निवासी महराजगंज बाइक से आ रहा था।

रायबरेली रोड रामलीला मैदान के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार युवक रहमत उल्ला पैदल चल रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में बाइक सहित सड़क पर बाइक सहित गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया उसका दाहिना पैर टूट गया रास्ते से गुजर रहे लोगों ने आनन-फ़ानन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे वहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Related posts