जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महाराजगंज रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराजगंज जसवंत मंदिर से लेकर पूरे नगर पंचायत से होकर हनुमानगढ़ी तक भव्य यात्रा निकला गया हर घर तिरंगा पैदल रैली निकाली गई। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के गीत, नारों और लहराते तिरंगों से माहौल राष्ट्रप्रेम में रंग गया।

इस ऐतिहासिक रैली का नेतृत्व महाराजगंज मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव व पूर्व विधायक रामलाल अकेला पूर्व जिला पंचायत सदस्य व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा अवस्थी ने किया। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पैदल रैली में भाग लेकर देशभक्ति का अनूठा जज़्बा दिखाया। और प्रशासन की निगरानी निकाली गई रेली यात्रा आपको बताते चलें रैली के दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगा लहराकर और फूल बरसाकर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। स्वतंत्रता दिवस से पहले इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में जोश और ग
र्व का माहौल बना दिया साथ में उपस्थित सभासद धर्मेंद्र वर्मा, नूरु हसन, जमुना विधायक, आलिम कुरेशी, अमित त्रिपाठी, आदि सभासद व भाजपा के कार्यकर्ता उपाध्यक्ष शक्ति रस्तोगी मौजूद रहे।
