Raybareli UP: मेरे लिए यह सौभाग्य की बात की मैं धरती के दूसरे मंगल पांडे को करूंगा सम्मानित: राजेंद्र नाथ त्रिपाठी

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बछरावां रायबरेली। बीते दिनों शहर के सारस चौराहे पर सनातन एवं सनातनियों के विरुद्ध व्यक्तव देने के पश्चात स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारने वाले युवक रोहित द्विवेदी को सम्मानित करने के लिए उनके निजावास जा रहे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित पुराने नगर पंचायत कार्यालय के पास संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं अन्य ब्राह्मण बंधुओ के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि आज मेरे जीवन का बहुत ही सौभाग्यशाली दिन है कि मैं इस धरती के दूसरे मंगल पांडे को सम्मानित करने के लिए जा रहा हूं। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि गत दिनों हिंदू समाज का राक्षस जिसने सनातन को गाली देने का काम किया, ब्राह्मणों को गाली देने का काम किया और वह सनातन द्रोही है, ।

जिसको उचित जवाब एक सनातन धर्मी एवं राष्ट्रवादी रोहित द्विवेदी के द्वारा दिया गया है। रोहित द्विवेदी को आज हमारे संगठन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की पूरी टीम सम्मानित करने के लिए आई है। आज के समय में हमारे सनातन धर्म की रक्षा के लिए रोहित द्विवेदी जैसे नौजवानों की आवश्यकता है। इस मौके पर प्रमोद शुक्ला, प्रवीण शुक्ला, अमित पांडे, रितेश अवस्थी, शिव प्रकाश शुक्ला से सैकड़ो की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts