Amethi UP : अमेठी तहसील में बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ संपन्न, दिनेश सिंह बने अध्यक्ष

  अमेठी। मंगलवार को अमेठी तहसील परिसर में बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो कि दोपहर 2 बजे तक चली। इसके बाद 2:30 बजे से मतगणना शुरू हुई और जिसका परिणाम करीब 4 बजे तक परिणाम घोषित किए गया। चुनाव में विभिन्न पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी — सदाशिव पाण्डेय और दिनेश प्रताप सिंह के बीच सीधा मुकाबला था। जिसमें दिनेश प्रताप सिंह 73 मत पाकर 6वीं बार अध्यक्ष बने…

Read More

Amethi UP : केंद्रों पर डीएपी खाद न मिलने से, किसान दर दर भटकने को मजबूर

  भेंटुआ/अमेठी। जिले के विकास खंड भेंटुआ ब्लॉक के गैरीकपुर तथा आसपास के गांवों के किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। जिससे किसान डी ए पी खाद के लिए दर दर भटकने को मजबूर है। जबकि इस समय आलू, मटर, सरसों और अन्य कई फसलों की बुवाई का समय आ गया ऐसे में समितियों पर खाद न मिलने के कारण किसान निराश हैं। किसान रवि सिंह, विक्की सिंह, रामप्रताप तिवारी, रामकुबेर यादव, अवधेश तथा अन्य दर्जनों किसानों ने बताया एक बार खाद आई थी, परन्तु मांग ज्यादा…

Read More

Amethi UP : मार्ग के बीचोंबीच स्थित जर्जर नीम के पेड़ को हटाएं जाने की, की गई मांग

  अमेठी। भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि ग्राम सभा ठेंगहा के निवासियों के द्वारा संगठन को अवगत कराया गया हैं, कि उपरोक्त ग्राम सभा ठेंगहा फाटक के पास सार्वजनिक रास्ते में एक अति जर्जर नीम का पेड़ लगा हुआ है। उपरोक्त पेड़ बीच रास्ते में होने के कारण हम सभी ग्राम वासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि वहां पर सकरी गली है, उपरोक्त पेड़ कभी भी गिर सकता है जिससे…

Read More

Amethi UP : गौ संवर्धन हेतु ‘गो संरक्षण एवं संवर्धन कोष’ में करें दान….. मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

  अमेठी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 गोपाल कृष्ण शुक्ल ने बताया किया कि शासन द्वारा उत्तर प्रदेश गो संरक्षण एवं संवर्धन कोष नियमावली-2019 लागू की गई है। इसके तहत जनपद अमेठी के अस्थायी एवं स्थायी गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के संचालन एवं प्रबंधन के लिए सहायता राशि हेतु सभी गौ-प्रेमियों, सामाजिक संगठनों तथा दानदाताओं से अपील की है कि वे अपनी स्वेच्छा से ‘गो संरक्षण एवं संवर्धन कोष’ में दान देकर पुण्य के भागी बनें। इस क्रम में उन्होंने बताया कि दान हेतु जनपद स्तर पर निम्नलिखित…

Read More

Amethi UP : जल जीवन मिशन योजना का कार्य अधूरा होने से ग्रामीणों को परेशान

  भेटुआ/अमेठी। जिले के भेंटुआ ब्लॉक की गैरिकपुर ग्रामसभा में जल जीवन मिशन योजना अधूरी पड़ी है। पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बावजूद अभी तक घरों में नल नहीं लगे हैं। और पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। इससे ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण रवि सिंह, अंकित तिवारी, विकास तिवारी, शिवम तिवारी, राहुल तिवारी, दरोगा यादव, राधेश्याम, सोहित तिवारी और कुलदीप सहित अन्य लोगों ने बताया कि पाइपलाइन का काम काफी समय पहले हो चुका है। लेकिन नल की टोंटियां…

Read More

Amethi UP : किसानों की समस्याओं का समाधान न होने से नाराज किसानों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन।

  अमेठी। जिले में सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे अमेठी तहसील क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई व्यवस्था में हो रही अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताई है। किसानों का कहना है कि चतुर्भुज माइनर की खुदाई के नाम पर पिछले वर्ष की धान की फसल तक बर्बाद कर दी गई, लेकिन नहर की तकनीकी मरम्मत पूरी न होने के कारण आज तक उसमें पानी नहीं छोड़ा गया। किसानों ने बताया कि इस संबंध में कई बार किसान दिवस और तहसील स्तर पर शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन विभागीय अधिकारियों के…

Read More

Amethi UP : उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम कल

  अमेठी। राज्य महिला आयोग उ0प्र0 लखनऊ की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम 29 अक्टूबर 2025 को होना प्रस्तावित है जिसके अन्तर्गत सदस्य 10ः00 बजे जनपद अमेठी में मॉ कालिकन धाम संग्रामपुर में दर्शन व पूजा-अर्चना कार्यक्रम में सम्मिलित होगी उसके उपरान्त 10ः30 बजे सरस्वती शिशु मन्दिर संग्रामपुर के प्रबन्धक सदाशिव पाण्डेय के आवास पर परिवारीजन से भेंटवार्ता करेंगी। सदस्य 12ः30 बजे भाजपा जिला कार्यालय गौरीगंज में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण के साथ आयोजित बैठक तथा उसके उपरान्त 13ः00 बजे भाजपा जिला कार्यालय गौरीगंज में आयोजित…

Read More

Amethi UP : हजार की आबादी को शुद्ध जल का इंतजार : जल जीवन मिशन की पानी टंकी का निर्माण चार साल से अधूरा

  भेटुआ/अमेठी। ग्रामीणों ने बताया कि भेटुआ ब्लॉक के सरूवावां गांव में शुद्ध पेयजल की समस्या लगातार विकराल होती जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत गांव में बनाई जा रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य चार वर्षों से भी अधिक समय से अधूरा पड़ा है। इस कारण करीब 8 हजार की आबादी आज भी शुद्ध पानी के लिए तरस रही है। जानकारी के मुताबिक, यह परियोजना अक्टूबर 2021 में 475.98 लाख रुपये की लागत से शुरू की गई थी। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद आज…

Read More

Amethi UP : छठी महिलाओं ने ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर किया पूजन अर्चन

  संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खण्ड संग्रामपुर में लोक आस्था के महा पर्व पर छठी महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा किया। इस पूजा को करने के लिए सुहागिन महिलाएं नाक से लेकर मांग तक लंबा सिंदूर लगाती हैं। इसे पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन की खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान महिलाएं लाल की बजाय नारंगी रंग का सिंदूर लगाती हैं। इसका कारण यह है कि नारंगी रंग सूर्य का प्रतीक है और छठ पर्व सूर्य की उपासना का पर्व है।…

Read More

Amethi UP : सांसद किशोरी लाल शर्मा ने पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा से मिलकर जाना हाल चाल, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

अमेठी। अमेठी कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा से मुलाकात की। कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे हैं। उन्होंने सुबह कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा से उनके आवास पर मुलाकात की। योगेन्द्र मिश्रा पिछले करीब छह महीनों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष से मुलाकात की। अमेठी में कांग्रेस के कई सालों तक जिलाध्यक्ष रहे योगेंद्र मिश्रा किडनी रोग से ग्रसित हैं। उनका इलाज पहले अमेठी के संजय गांधी…

Read More