Panchkula Haryana news: एक उच्च-स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने किया शिरकत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  पंचकूला में आयोजित एक उच्च-स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने शिरकत करते हुए शिक्षा और उद्योग के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। यह कार्यक्रम ‘स्टेट सपोर्ट मिशन’ और Haryana Institute of Fiscal Management द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों को अपने पाठ्यक्रमों को उद्योग की जरूरतों और आधुनिक तकनीकों के अनुरूप ढालना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बदलते समय में केवल पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि छात्रों को…

Read More

Chandigadh hariyana News: अपने आधिकारिक आवास पर पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ अहम बैठक: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘संत कबीर कुटीर’ स्थित अपने आधिकारिक आवास पर पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक विकास, निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से सीधे संवाद करते हुए उनके सुझाव और समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए लगातार प्रयासरत है और निवेशकों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।…

Read More

चंडीगढ़ हरियाणा न्यूज: डॉक्टरों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उठाया बड़ा कदम

धारा लक्ष्य समाचार पत्र हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और डॉक्टरों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करना है, ताकि स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और चिकित्सा शिक्षा को भी बढ़ावा मिले। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 में प्रदेश में केवल 6 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन सरकार के प्रयासों से अब इनकी संख्या बढ़कर 17…

Read More

Lucknow UP: पुनीता-सुजीत नें दो परिवारों के बच्चों की उठाई जिम्मेदारी असहाय परिवारों के चार बच्चों को गोद लेकर पेश की मानवता की मिसाल

पुनीता-सुजीत नें दो परिवारों के बच्चों की उठाई जिम्मेदारी असहाय परिवारों के चार बच्चों को गोद लेकर पेश की मानवता की मिसाल धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ/गाजीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में इंसानियत की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां समाजसेवी सुजीत साइकिल और सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह ‘खुश्बू’ ने दो असहाय परिवारों के चार बच्चों को गोद लेकर उनके भविष्य को नई दिशा देने का सराहनीय कदम उठाया है। पहले मामले में चांडीपुर गांव के किसान श्यामलाल यादव कैंसर से जूझ रहे हैं और बीएचयू…

Read More

Chandigadh Punjab News: रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल, CM मान ने दिलाई सदस्यता

धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में लगातार मजबूत होती जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर समाज के हर वर्ग के दिग्गज नेता और शख्सियतें लगातार पार्टी से जुड़ रही हैं। इसी क्रम में आज पंजाब के खेल जगत को उस समय बड़ा बल मिला, जब मशहूर पहलवान प्रीतपाल सिंह फगवाड़ा मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में ‘आप’ में शामिल हो गए। उनके साथ ओएसडी राजवीर भी मौजूद थे। रुस्तम-ए-हिन्द और हिन्द केसरी…

Read More

Chandigadh Punjab News: धान की बुआई के लिए चार ज़ोनों में मिलेगी आठ घंटे बिजली सप्लाई, CM ने किया ऐलान, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धान के सीजन से पहले किसानों के लिए बड़ी राहत का एलान करते हुए कहा कि सिंचाई के लिए नहरी पानी पहली मई से ही उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिसके लिए प्रदेश भर की नहरों में 21,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा, जो पंजाब की जमीन के नीचे पानी पर भारी निर्भरता को खत्म करेगा। सिंचाई के बुनियादी ढांचे में 6,700 करोड़ के निवेश, 14,000 किलोमीटर पाइपलाइन नेटवर्क और 7,000 नए बने राजबाहों और कस्सियों के साथ भगवंत…

Read More

Punjab News: समर्पित शिक्षक, क्रांतिकारी सुधार और होनहार विद्यार्थी पंजाब की शिक्षा को नया रूप दे रहे हैं : भगवंत सिंह मान

Dhara Lakshya samachar pvt Ltd एसएएस नगर मोहाली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज मोहाली में जेईई मेन्स परीक्षा पास करने वाले 369 विद्यार्थियों की सफलता को पंजाब की शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी सुधारों की प्रमाणिकता के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा कि कभी संघर्ष से जूझ रही व्यवस्था से लाचार विद्यार्थी अब पंजाब सरकार की “शिक्षा क्रांति” के चलते राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को “तारे ज़मीन पर” बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर…

Read More

Hariyana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से धानक समाज के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, संत कबीर जयंती समारोह में शामिल होने का दिया आश्वासन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ स्थित उनके आवास ‘संत कबीर कुटीर’ में पंजाब के विभिन्न जिलों से आए धानक समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों और सामाजिक उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष समाज के विकास, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों को रखा। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार सामाजिक रूप से वंचित वर्गों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत…

Read More

Hariyana news: हरियाणा में आपदा प्रबंधन को मजबूती: 14 मई को 13 जिलों में राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र हरियाणा सरकार ने आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य में 14 मई, 2026 को बाढ़ संभावित 13 जिलों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारियों का परीक्षण करना और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना है। आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि यह मॉक ड्रिल जिला स्तर पर आपातकालीन सहायता…

Read More

Chandigadh hariyana News: हरियाणा विजन 2047: सेवा, पुलिस और जेल विभाग के शॉर्ट टर्म एक्शन प्लान की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने “हरियाणा विजन 2047” के तहत सेवा, पुलिस एवं जेल विभाग द्वारा तैयार किए गए शॉर्ट टर्म एक्शन प्लान की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागों के कार्यों की प्रगति, भविष्य की रणनीति और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग को आधुनिक तकनीकों से लैस करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ…

Read More