एसजेएस स्कूल द्वारा छात्रों की रचनात्मकता और प्रतिभा को मंच देने के लिए ‘एसजेएस टाइम्स’ का हुआ का विमोचन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। एसजेएस ग्रुप ऑफ़ स्कूल रायबरेली की शाखाओ, सदर रायबरेली, किलौली, भौह, रतापुर समेत समस्त शाखाओ के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ विद्यालय के पहले छात्र-संचालित समाचार पत्र ‘एसजेएस टाइम्स ’ के प्रथम अंक का भव्य विमोचन किया गया। इस विद्यालय-स्तरीय समाचार पत्र का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भीतर छिपी हुई लेखन क्षमता, रचनात्मकता, संवाद कौशल और पत्रकारिता के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना है। इस अखबार में छात्रों द्वारा लिखी गई कविताएं, कहानियां, विज्ञान के लेख, विद्यालय की विशेष गतिविधियों की…

Read More

महराजगंज नगर पंचायत में सरकारी उचित दर की दुकान सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, मौके पर तैनात रहा पुलिस बल। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/ रायबरेली।महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित सरकारी उचित दर की दुकान को प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सील कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। दुकान सील किए जाने के दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकान सील करने की कार्रवाई क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी…

Read More

सारीपुर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित, रंगारंग कार्यक्रमों से भक्तिमय हुआ माहौल

कालू वीर बाबा चबूतरे पर उमड़ी श्रद्धा, धार्मिक आयोजन से गांव में छाई भक्ति की छटा धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली।क्षेत्र के सारीपुर गांव में स्थित कालू वीर बाबा चबूतरे पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच पूरा क्षेत्र आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर धार्मिक आयोजनों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसने…

Read More

एम्स रायबरेली में रास ए गरबा की धूम, डांडिया की थाप पर देर रात तक झूमे छात्र-छात्राएं

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। मुंशीगंज स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मंगलवार शाम ‘रास ए गरबा’ कार्यक्रम की धूम रही। एम्स स्टूडेंट यूनियन की ओर से संस्थान परिसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित इस सांस्कृतिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ रात 8:30 बजे आरती और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट के बीच गरबा की धुनों पर विद्यार्थी देर रात तक थिरकते रहे।समारोह में…

Read More

ताड़का वध और अहिल्या उद्धार के मंचन से भक्तिमय हुआ दानेश्वर धाम, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/ रायबरेली। श्री दानेश्वर धाम नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से दानेश्वर धाम परिसर में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन प्रभु श्रीराम की दिव्य लीलाओं का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। अयोध्या से आए श्री रामलला हनुमंत आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने ताड़का वध, मारीच-सुबाहु वध और अहिल्या उद्धार सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का सजीव मंचन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कलाकारों की शानदार अदाकारी और आकर्षक झांकियों ने रामलीला को जीवंत बना दिया। गंगा अवतरण सहित पौराणिक…

Read More

बुजुर्ग को बंधक बनाकर जमीन हड़पने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के उमराव खेड़ा गांव में करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग को कथित तौर पर बंधक बनाकर उनकी जमीन अपने नाम कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित के पुत्र मनोज कुमार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।शिकायती पत्र के अनुसार, मनोज कुमार के पिता दीनदयाल को 8 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब सात बजे गांव के राजेश कुमार, रमेश कुमार और वीरेंद्र पर…

Read More

सलोन उपचुनाव की मतगणना को लेकर कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली, 14 अक्टूबर। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना को लेकर कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण प्रभारी अनूप कुमार ने मतगणना प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना 15 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सलोन में शुरू होगी। उन्होंने सभी मतगणना कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करते…

Read More

मिशन शक्ति 6.0 के तहत वृद्धजनों को मिला अपनत्व, अधिकारियों ने बांटी फल एवं खाद्य सामग्री

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली।14 अक्टूबर 2026। मिशन शक्ति 6.0 के तहत पुलिस विभाग एवं महिला कल्याण विभाग की संयुक्त पहल पर वृद्धजन आवास में फल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने वृद्धजनों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें सहयोग एवं अपनत्व का एहसास कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना रहा। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभवों…

Read More

हैदरगढ़ रोड पर खुला आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘माया ऑप्टिकल्स।

अब आंखों की सटीक जांच और बेहतर चश्मों के लिए क्षेत्रवासियों को नहीं लगाना पड़ेगा दूर का चक्कर। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/ रायबरेली।क्षेत्रवासियों को बेहतर नेत्र जांच और आधुनिक चश्मों की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल हुई है। हैदरगढ़ रोड स्थित सिनेमा हॉल के पास अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘माया ऑप्टिकल्स’ का भव्य शुभारंभ किया गया। संस्थान का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने फीता काटकर किया। नए प्रतिष्ठान के खुलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।माया ऑप्टिकल्स…

Read More

शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी व स्नातक एमएलसी अवनीश सिंह के समर्थन में शिक्षकों ने किया जनसंपर्क

कई विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से की मुलाकात, भारी मतों से जीत दिलाने का लिया संकल्प। धारा लक्ष्य समाचार रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली।शिक्षक एमएलसी एवं भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी तथा स्नातक एमएलसी अवनीश कुमार सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक दिलीप द्विवेदी के मार्गदर्शन में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के कई विद्यालयों का दौरा कर जनसंपर्क किया और आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान…

Read More