Amethi UP: नीलगाय से टकराई कार, बड़ा हादसा टला,चालक व सवार बाल-बाल बचे

धारा लक्ष्य समाचार पत्र शुकुल बाजार/अमेठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बूबूपुर के लाला पुरवा गांव के पास सोमवार की देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। जब एक कार अचानक सड़क पर आए नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। कार चालक गुड्डू तिवारी (35 वर्ष) पुत्र रामरूप तिवारी, निवासी बक्चामऊ थाना बाजार शुकुल, अपने बहनोई अशोक मिश्रा (50 वर्ष) पुत्र केशव दत्त, निवासी सोइना थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी, के साथ शुकुल बाजार कस्बे से सामान…

Read More

Amethi UP: अडानी फाउंडेशन के द्वारा क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण पोटली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी।मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेटुआ में अधीक्षक डॉ अभिमन्यु कुमार वर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्र के 20 क्षय रोगियों को अडानी फाउंडेशन के द्वारा भेजी गई पोषण पोटली का वितरण किया गया। ऐसा पहली बार हुआ जब अडानी फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र के क्षय रोगियों के लिए 20 पोषण पोटली भेजी गई। इस पोटली में क्षय रोगियों के पोषण के लिए फाउंडेशन के द्वारा मूंगफली,सत्तू, गुड़,राजमा,अरहर की दाल और चना भेजा गया था। इस दौरान स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाषचंद्र पाण्डेय, टी बी एएलटी हरिश्चंद्र शुक्ल,…

Read More

Amethi UP: अमेठी में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला: परिवार ने दी पुलिस को तहरीर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जनपद अमेठी में मिशन शक्ति अभियान के बावजूद स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। रणवीर इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया है कि उनके घर लौटते समय एक युवक द्वारा लगातार छेड़खानी की जा रही थी। परिजनों ने बताया कि संजू कोरी नाम का व्यक्ति पिछले तीन दिनों से रास्ते में छात्राओं की साइकिल रोककर अभद्र व्यवहार करता था। तहरीर के अनुसार, युवक ने वीडियो में भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। परिजनों का कहना है…

Read More

Amethi UP: दीपावली से पहले मुसाफिरखाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 10 कुंतल अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार, तीन फरार

पटाखों की किमत करीब 1200000 बताई जा रही है। धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद अमेठी में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुसाफिरखाना थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता प्राप्त की। पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक…

Read More

Amethi UP: संग्रामपुर थाना पुलिस ने शंकरपुर चौराहे पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जनपद अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को थाना प्रभारी अखिलेश सिंह के निर्देशन में शंकरपुर चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करना तथा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच करना रहा। अभियान के दौरान आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। वाहन चालकों के कागजात, हेलमेट और सीट बेल्ट की भी जांच की गई। बिना कागज या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों…

Read More

Amethi UP: साहित्यिक संस्था गुंजन के द्वारा हुआ अन्तरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। साहित्यिक संस्था गुंजन की ओर से देर शाम ‘श्रृंगार रस’ पर आधारित ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की शुरुआत स्वाति महेश्वरी के द्वारा गणेश वंदना तथा गुंजन की अध्यक्ष डॉ दीपा गुप्ता के द्वारा विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से हुआ। दिल्ली से एडमिरल नूर द्वारा सुबह की चाय की चुस्की, ओस्लो नॉर्वे से डॉ सुरेश चन्द्र शुक्ल- ओ पूनम का चांद ,वीना ने अमेरिका से जुड़कर अपनी रसभरी कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध किया। भारती ने कनाडा से -चलो आज फिर मिलकर चलते हैं,चिरमिरी से डॉ…

Read More

Amethi UP: इंदिरा गांधी स्कूल एंड कॉलेज आफ नर्सिंग की छात्रा साक्षी को मिला गोल्ड मेडल

राज्यपाल ने प्रदान किया गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। इंदिरा गांधी स्कूल एंड कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, अमेठी की बीएससी नर्सिंग फाइनल ईयर की छात्रा साक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान (टॉप) किया है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित 30वें दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय कि कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और कुलपति करनाल डॉक्टर बृजेंद्र सिंह ने साक्षी को गोल्ड मेडल प्रदान किया। इस उपलब्धि पर नर्सिंग कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों में उत्साह का माहौल रहा। अयोध्या…

Read More