धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। जनपद अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को थाना प्रभारी अखिलेश सिंह के निर्देशन में शंकरपुर चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करना तथा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच करना रहा।
अभियान के दौरान आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। वाहन चालकों के कागजात, हेलमेट और सीट बेल्ट की भी जांच की गई। बिना कागज या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को सख्त हिदायत दी गई और आवश्यक कार्रवाई भी की गई।
इस अभियान में उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव, सिपाही नरेंद्र कुमार, सिपाही मुकेश मौर्य, पीआरडी जवान उमेश कुमार उपाध्याय सहित अन्य पुलिस बल सक्रिय रूप से मौजूद रहे। पुलिस टीम ने क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चेकिंग अभियान एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है जिसका उद्देश्य अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान समय-समय पर आगे भी जारी रहेंगे।

