Lucknow news:केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग वार्षिक क्षेत्रीय प्राचार्य सम्मेलन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  केंद्रीय विद्यालय लखनऊ संभाग के अंतर्गत द रेगनेंट होटल, निराला नगर लखनऊ में चल रहे केंद्रीय विद्यालय के क्षेत्रीय वार्षिक प्राचार्य सम्मेलन के दूसरे दिन विभिन्न सत्रो का आयोजन किया गया। इस क्रम में केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय (नई दिल्ली) के सहायक आयुक्त एवं आई टी सेल प्रमुख श्री मनोज कुमार पांडेय के साथ-साथ लखनऊ संभाग के सहायक आयुक्त श्री विजय कुमार एवं वित्त अधिकारी श्री एमपी सिंह द्वारा विभिन्न विषयों पर सत्र लिए गए। श्री मनोज कुमार पांडे, सहायक आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय )द्वारा…

Read More

Lucknow news: सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के ११ वर्ष पूर्ण होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन

सरोजनी नगर दक्षिण मण्डल 3 के मण्डल कार्यालय वी स्क्वायर में केन्द्र सरकार के सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के ११ वर्ष पूर्ण होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मा० सुरेश तिवारी पूर्व विधायक एवं लखनऊ महानगर से श्री विजय भुर्जी जी ने अपने उदभोदन में मोदी जी के 11 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि बताई। मण्डल अध्यक्ष विनोद मौर्या जी ने अंगवस्त्र पहना कर मुख्य अतिथि सुरेश तिवारी जी का स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर मंत्री अमोद कुमार , किसान मोर्चा के नगर महामंत्री जितेंद्र सिंह ,…

Read More

Kathmandu news: भारत ने नेपाल को भेंट की 40 एम्बुलेंस

धारा लक्ष्य समाचार पत्र काठमांडू। भारत सरकार ने नेपाल के विभिन्न जिलों में स्थित स्वास्थ्य संस्थानों को 40 एम्बुलेंस उपहार स्वरूप प्रदान की हैं, जिससे पड़ोसी देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। इस कदम ने भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति की प्रतिबद्धता को और भी मजबूत किया है। वाहन सौंपने से जुड़े समारोह काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के साथ ही पोखरा तथा धरान स्थित भारतीय दूतावास के पेंशन भुगतान कार्यालयों सहित चारों स्थानों पर एक साथ आयोजित किए गए। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास…

Read More

Lucknow news: नीम करौली कैंची धाम स्थापना दिवस पर निर्धनों हेतु विशेष सेवा आयोजन

बृज की रसोई द्वारा नि:शुल्क भोजन, मिष्ठान व वस्त्रों का वितरण किया गया  धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ, 15 जून 2025: इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित बृज की रसोई के तत्वावधान में रविवार, 15 जून 2025 को नीम करौली बाबा के कैंची धाम स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने बताया यह आयोजन लखनऊ के आशियाना क्षेत्र, में अपराह्न 2 बजे से आरंभ हुआ , जिसमें नि:शुल्क भोजन, मिष्ठान, और वस्त्रों का वितरण किया गया। मीडिया प्रभारी…

Read More

New delhi: भारत-चीन के बीच संबंधों को स्थिर करने, आपसी संपर्क बढ़ाने पर सहमति

धारा लक्ष्य समाचार पत्र नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को चीन के उप विदेश मंत्री सन वेइदोंग से मुलाकात की, जो 12-13 जून को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। बैठक में स्पष्ट हुआ है कि संबंधों की स्थिरता और पुनर्निर्माण पर फोकस होगा और दोनों पक्ष लोगों के बीच संपर्क बढ़ाएंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें जल्द शुरू करना भी शामिल है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने 27 जनवरी 2025 को बीजिंग में अपनी पिछली बैठक के बाद…

Read More

Ayodhya news:ब्राह्मण उत्पीड़न पर चाणक्य परिषद की बैठक समाज को संगठित करने का आह्वान

हम अपने समाज की रक्षा और सम्मान के लिए कठोर कदम उठाने को तत्पर: दिलीप राम त्रिपाठी  डा दिनेश तिवारी धारा लक्ष्य समाचार पत्र  अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न और उनकी दशा दिशा पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। यह बैठक परिषद के केंद्रीय कार्यालय, शक्ति नगर स्थित नवल्स अकादमी बड़ी देवकाली अयोध्या में आयोजित की गई, और इसे परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पं. राम अनुज तिवारी ने संबोधित किया। बैठक में पं. तिवारी ने प्रशासन के सामने ब्राह्मण…

Read More

Raybareli news: मंदिर में गए दर्शन करने श्रद्धालुओं के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने करी मारपीट

जिला रिपोर्टर धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हनुमंत नगर कनावा धाम में स्थित हनुमान धाम में रायबरेली से दर्शन करने के लिए अपने परिवार के साथ तभी हाथ पैर धोने के लिए पास में लगे हैंडपंप पर हाथ पैर धोने श्रद्धालुओं के साथ लड़कियां जाती हैं वहां पर मुस्लिम संप्रदाय के लड़के लड़कियों के साथ उल्टा सीधा कमेंट बाजी करते हैं जब हाथ पैर धोने गए श्रद्धालु हैंडपंप पर उन मुस्लिम संप्रदाय लड़कों को मना करते हैं तो उनके परिवार के साथ मारपीट…

Read More

Raybareli news: रायबरेली में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा अधिकारों को लेकर उठी बुलंद आवाज

जिला रिपोर्टर धारा लक्ष्य समाचार पत्र  बछरावां,रायबरेली।क्षेत्र के पश्चिम गांव में फार्मासिस्ट समुदाय से जुड़े एक अहम मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया।मीटिंग का मुख्य उद्देश्य था–फार्मासिस्टों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाना और फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन एक्ट (पीपीआर एक्ट) 2015 को उत्तर प्रदेश में तत्काल प्रभाव से लागू कराने की दिशा में ठोस रणनीति बनाना। इस अवसर पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट(शाखा रायबरेली) संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में एकत्र हुए।बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित तिवारी ने की…

Read More