धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। विकासखंड भेंटुआ के समाजसेवी संतोष सिंह के द्वारा 10 सितंबर को निजी बस के द्वारा स्वामी परमहंस महाराज आश्रम टीकरमाफी से 28 जोड़े दंपतियों को निः शुल्क चार धाम यात्रा के लिए अपनी व्यवस्था से बस बुक कराके सभी लोगों को भेजा था।
आज सभी यात्री शकुशल घर वापसी किए है। बस सीधा टीकरमाफी आश्रम पहुंची जहां पर बाबू संतोष सिंह ने सभी भक्तजनों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्य से क्षेत्र में संतोष सिंह की अलग चर्चा बनी हुई है।
संतोष सिंह नवरात्रि में 9 दिन का मौन व्रत भी रखे हैं। सभी श्रद्धालुओं को माला पहनाकर एवं फूल बरसा कर सम्मानित किया गया। उसके बाद सभी यात्री जलपान करके अपने अपने घर के लिए प्रस्थान किए।

