भादर/अमेठी। जनपद अमेठी ब्लॉक भादर के श्री लाल साहब इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्या किरण सिंह की अगवाई में,
आज विद्यालय से बच्चों ने एक यात्रा निकाली

जिसका नाम है मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन अभियान इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य
नारी शक्ति को जगाना इनको जागरूक करना है।

महिला अपनी शक्ति पहचाने।
सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि देश की नारी शक्ति मजबूत हो
और आने वाली पीढ़ी भी मजबूत एवं शिक्षित हो। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापक अजय सिंह, शंकर भगवान सिंह, प्रमोद मिश्रा रीना सिंह एवं लक्ष्मी मिश्रा ने भी अच्छी खासी भूमिका निभाई।
