धारा लक्ष्य समाचार पत्र त्रिवेदीगंज,बाराबंकी। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के करमेंमऊ गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला प्रकाश में आया है। लखनऊ से आए कुछ लोगों ने कृषि योग्य भूमि का बैनामा करके अवैध प्लाटिंग शुरू कर दी है,लेकिन राजस्व विभाग चुप्पी साधे हुए नजर आ रहे है। वही गांव के निवासियों वासुदेव, प्रदीप और ज्ञानी सैफ के अनुसार, भू-माफिया गाटा संख्या 222 और 218 की सरकारी जमीन अपने कब्जा में कर रहे हैं। इस कार्य में हल्का लेखपाल और कानूनगो की संलिप्तता की आशंका जताई जा…
Read MoreAuthor: News Desk
ई पेपर पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण बाराबंकी से प्रकाशित हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 14 जून 2025
Lucknow news:जेएसडब्ल्यू स्टील ने लखनऊ में लॉन्च किया एंडुरा प्लस ब्रांड,
डीलर मीट में किया गया डीलरों को सम्मानित धारा लक्ष्य समाचार पत्र गोसाईगंज जेएसडब्ल्यू स्टील ने लखनऊ के हिल्टन गार्डन इन, गोमती नगर में अपने नए ब्रांड एंडुरा प्लस को भव्य रूप से लॉन्च किया। इस अवसर पर आयोजित डीलर मीट में कंपनी के शीर्ष अधिकारियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जेएसडब्ल्यू के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर बिहारी आयरन स्टोर्स के साथ विभिन्न डीलरों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। शीर्ष अधिकारियों ने बढ़ाया डीलरों का उत्साह कार्यक्रम में जेएसडब्ल्यू स्टील के क्षेत्रीय और जोनल प्रबंधकों ने…
Read MoreIndia news:भारत ने गाजा में तत्काल युद्ध विराम वाले प्रस्ताव पर मतदान से किया परहेज
धारा लक्ष्य समाचार पत्र न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के उस प्रस्ताव पर मतदान से खुद को अलग रखा है, जिसमें गाजा में ‘तत्काल, बिना शर्त और स्थायी’ युद्ध विराम की मांग की गई थी। स्पेन द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव में हमास और अन्य समूहों द्वारा बंधक बनाए गए सभी लोगों को तत्काल और बिना शर्त रिहा करने का भी आग्रह किया गया था। ‘नागरिकों की सुरक्षा और कानूनी एवं मानवीय दायित्वों को बनाए रखना’ शीर्षक वाले इस प्रस्ताव के पक्ष में 149 वोट पड़े, 12…
Read Moreकोलंबो न्यूज : भारत ने श्रीलंका तक संचालित नौका सेवा की वित्तीय सहायता का किया विस्तार
धारा लक्ष्य समाचार पत्र कोलंबो। भारत ने तमिलनाडु के नागपट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंथुराई के बीच यात्री नौका सेवा (फेरी सर्विस) योजना के लिए 30 करोड़ श्रीलंकाई रुपये की वित्तीय सहायता को एक और वर्ष बढ़ाने का फैसला किया है। यह विस्तार क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक आधिकारिक बयान में कहा वित्तीय सहायता व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वीजीएफ) तंत्र के तहत दी जा रही है, जो सालाना…
Read MoreBarabanki news :अधिवक्ता स्व शिवानंद मिश्र की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके अग्रज भाइयों द्वारा विशाल सेवा सहायता शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन
धारा लक्ष्य समाचार पत्र हैदरगढ़, बाराबंकी। नरौली गांव निवासी अधिवक्ता स्व शिवानंद मिश्र की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके अग्रज भाइयों द्वारा विशाल सेवा सहायता शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस शिविर में हीलिंक अस्पताल, लोहिया अस्पताल एवं केजीएमयू के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा शिविर में पंजीकृत 325 मरीजों की निःशुल्क जांच उपचार एवं दवा वितरण किया गया। एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने स्व शिवानन्द मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि करके व फीता काटकर कर शिविर का शुभारंभ किया वहीं विशिष्ट अतिथि आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं राज्यमंत्री सतीश…
Read MoreBarabanki news:भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन में 13 जून को चलाया सदस्यता अभियान
बाराबंकी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन में 13 जून को नगर पंचायत बंकी जिलाध्यक्ष निवास कार्यालय पर सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें मे जिलाध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी व अयोध्या मंडल महामंत्री सुशील कुमार यादव व युवा जिला मोहम्मद अलीम ने बाराबंकी नवाबगंज नगर अध्यक्ष के पद पर मुकेश कुमार व नगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार अवस्थी व नगर उपाध्यक्ष जियाउद्दीन को मनोनीत किया। प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष बाराबंकी निहाल अहमद सिद्दीकी ने कहा जल्द ही बाराबंकी शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा जिसमें नगर…
Read MoreBarabanki news: जैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के जर्जर मार्ग का नही हो सका दुरुस्तीकरण
प्रसूता महिलाओं को हो रही दिक्कतें । जैदपुर / बाराबंकी । कस्बा जैदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाला मार्ग बेहद खराब स्थिति में है इस मार्ग की हालत इतनी खराब है कि गर्भवती प्रसूता महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचने में भी कठिनाई होती है । उक्त प्रकरण को लेकर स्थानीय समाजसेवियों ने सांसद तनुज पुनिया को ज्ञापन सौंप कर मार्ग के जल्द निर्माण की मांग की है । अस्पताल जाने वाले मरीज और उनके परिजन लगातार इस मार्ग की खराब स्थिति से परेशान हैं । इस संदर्भ…
Read Moreई पेपर पढ़ें हिन्दी दैनिक बाराबंकी से प्रकाशित धारा लक्ष्य समाचार पत्र 13 जून 2025
Barabanki news: चौपाल में जैदपुर कोतवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
कई मामलों का मौके पर किया गया निस्तारण। पुलिस प्रशासन व राजस्व टीम मौके पर रही मुस्तैद। धारा लक्ष्य समाचार संवाददाता जैदपुर / बाराबंकी। थाना जैदपुर के ग्राम पंचायत बीबीपुर में पंचायत भवन ( ग्राम सचिवालय ) परिसर में प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें प्रभारी निरीक्षक थाना जैदपुर संतोष कुमार सिंह एस आई जयचंद सिंह, एस आई रवि सिंह, लेखपाल कुलदीप वर्मा शामिल हुए। चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान फूलमती ने…
Read More