जिला जज और डीएम ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल।

बैरकों से लेकर भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जिला जज सैयद माऊज बिन आसिम एवं जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने शुक्रवार को जिला कारागार रायबरेली का निरीक्षण कर जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों, रसोईघर, चिकित्सालय, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति देखी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला जज और डीएम ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी…

Read More

मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मौका, डीएम ने महाराजगंज के बूथों पर पहुंचकर परखी अभियान की हकीकत।

राजा चंद्रचूर विद्यापीठ इंटर कॉलेज समेत मतदान केंद्रों का निरीक्षण, बीएलओ से लिया फीडबैक। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महाराजगंज /रायबरेली। विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने शुक्रवार को महाराजगंज क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। राजा चंद्रचूर विद्यापीठ इंटर कॉलेज महाराजगंज स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर उन्होंने बीएलओ की उपस्थिति, मतदाता पंजीकरण कार्य और नागरिकों को दी जा रही । सुविधाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान सभी बीएलओ के उपस्थित रहने पर जिलाधिकारी…

Read More

शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा।

एक साल तक संपर्क में रहने के बाद शादी का वादा, विरोध करने पर धमकी देने का आरोप; दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली। शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार, युवती का आरोप है कि आरोपी करीब एक वर्ष से उसके संपर्क में था। इस…

Read More

समाधान दिवस में डीएम के सामने उमड़ी फरियादियों की भीड़, 55 शिकायतें पहुंचीं—7 का मौके पर निस्तारण।

एक सप्ताह में सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश, लापरवाही पर अधिकारियों को दी चेतावनी। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शनिवार को तहसील महराजगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 55 शिकायतें सामने आईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के सुपुर्द करते हुए एक…

Read More

सिधौली में डीएम का दोहरा निरीक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण से लेकर खाद और धान खरीद व्यवस्था परखी

एसआईआर में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश, इफको बाजार और धान क्रय केंद्र पर किसानों से लिया फीडबैक धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने शनिवार को सिधौली क्षेत्र का दौरा कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के साथ किसानों से जुड़ी खाद वितरण एवं धान खरीद व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने तथा आमजन और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा…

Read More

तहसील हैदरगढ़ के रजिस्ट्री कार्यालय में एक अतिरिक्त पटल बढ़ाए जाने की मांग, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्र

रिपोर्ट कुलदीप शर्मा (के.के.) धारा लक्ष्य समाचार पत्र हैदरगढ़। तहसील हैदरगढ़ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान रजिस्ट्री कार्यालय में एक अतिरिक्त पटल बढ़ाए जाने की मांग उठाई गई। जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सैकड़ों की संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। इसी क्रम में तहसील…

Read More

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस-पिकअप की टक्कर में पांच की मौत

जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी एंबुलेंस, पहले से रखा था एक मृत व्यक्ति का शव; सुबेहा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा धारा लक्ष्य समाचार पत्र हैदरगढ़, बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 53.3 पर जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही एक एंबुलेंस आगे चल रही पिकअप में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों ने मौके पर…

Read More

E paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 21 नवंबर 2026

Read More