नायब तहसीलदार अभय कुमार सिंह तोमर की कार्रवाई से खनन माफियाओं में मची हलचल। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली। नायब तहसीलदार अभय कुमार सिंह तोमर ने छिपिया गांव के निकट कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर ऊंचाहार कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, राजस्व टीम के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद जेसीबी फरार हो गई। जानकारी के अनुसार, ऐहारी…
Read MoreAuthor: News Desk
जिला सहकारी बैंक का मुनाफा साढ़े तीन करोड़ के पार, मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां
97वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में पहुंचे सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, सपा शासनकाल पर लगाए भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के आरोप। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। जिला सहकारी बैंक की 97वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में उत्तर प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सहकारिता विभाग की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रदेश की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। मंत्री ने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में सहकारी समितियां भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं का शिकार हो गई थीं। उन्होंने…
Read Moreलालगंज में विसर्जन की तैयारी पूरी, गेंगासो गंगा घाट पर होगी प्रतिमाओं की विदाई।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली लालगंज /रायबरेली। शारदीय नवरात्रि के समापन पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। लालगंज नगर पंचायत ने विसर्जन के लिए गेंगासो गंगा घाट को चिन्हित कर साफ-सफाई शुरू करा दी है। विसर्जन के दौरान सुरक्षा के लिए घाटों पर गोताखोर और नाव की व्यवस्था रहेगी। वही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पीएसी फतेहपुर से भी आई है । नगर पंचायत लालगंज द्वारा जेसीबी से साफ सफाई व गड्ढा खोदवाने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चेतावनी…
Read MoreE paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 18 अक्टूबर 2026
मिशन शक्ति: सभी तहसीलों में लगा पिंक समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने मिश्रिख में सुनीं समस्याएं
महिलाओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर, हेल्पलाइन और सुरक्षा योजनाओं के प्रति किया जागरूक धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जनपद की सभी तहसीलों में पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं की शिकायतें सुनने के लिए विशेष पिंक बूथ और काउंटर स्थापित किए गए। तहसील मिश्रिख में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं उपस्थित रहकर महिलाओं की…
Read Moreएसआईआर अभियान और विलेखों के सत्यापन का डीएम ने लिया जायजा
नैमिषारण्य, औरंगाबाद व दहेलरा में औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने और निबंधन में पारदर्शिता बरतने पर जोर, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने मिश्रिख तहसील क्षेत्र के नैमिषारण्य और दहेलरा में पंजीकृत विलेखों से संबंधित भूखंडों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही नैमिष स्थित लाला राम नारायण सहगल इंटर कॉलेज तथा विकासखंड गोंदलामऊ के कंपोजिट विद्यालय औरंगाबाद प्रथम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान…
Read Moreसीताराम विवाह की रस्मो ने मोहा मन, बाराती बन झूमें नगरवासी ।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, रायबरेली। श्री दानेश्वर धाम नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से दानेश्वर धाम परिसर में आयोजित रामलीला में श्री लक्ष्मण-परशुराम संवाद एवं श्री सीताराम विवाह समारोह का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह की मनोहारी लीलाओं ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान नगर एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।विवाह समारोह के दौरान शिवकैलाश सोनी ने सोने की कील, सूर्यप्रकाश वर्मा ने पांच वस्त्र तथा संतोष जायसवाल एवं संदीप वैश्य ने पांच बर्तन…
Read Moreरायबरेली में अनुप्रिया पटेल का विपक्ष पर हमला, बोलीं—लोकतंत्र और भीड़तंत्र का फर्क भूल चुका है विपक्ष।
चुनावी हार से हताश विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप, एनडीए सरकार के विकास कार्यों का किया जिक्र। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष लोकतंत्र और भीड़तंत्र के बीच का अंतर भूल चुका है। वह प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के 17वें परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इस दौरान रायबरेली के त्रिपुला चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने…
Read Moreतीन दिन में विधवा महिला को मिला न्याय, जमीन के कथित फर्जीवाड़े पर एसडीएम की कार्रवाई
खतौनी में गलत तरीके से दर्ज कराया गया था दूसरे व्यक्ति का नाम, जांच के बाद राजस्व अभिलेखों में हुआ सुधार। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। सदर तहसील के आंटी नौगामा गांव में जमीन के कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। एसडीएम सदर गौतम सिंह की पहल पर महज तीन दिन के भीतर विधवा महिला को उसके हक की जमीन से जुड़े राजस्व अभिलेखों में राहत मिली है। एसडीएम गौतम सिंह के मुताबिक, खतौनी संख्या 298 में लगभग…
Read Moreरायबरेली में स्काउट-गाइड की गतिविधियां ठप, सचिव नियुक्ति की मांग तेज
80 से अधिक प्रधानाचार्यों ने मेजर हरिश्चंद्र सिंह को अवैतनिक सचिव बनाने की अनुशंसा की। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। जनपद में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियां प्रभावित होने से शिक्षकों और कार्यकारिणी सदस्यों में नाराजगी है। लंबे समय से रिक्त सचिव पद पर नियुक्ति की मांग तेज हो गई है। 80 से अधिक प्रधानाचार्यों और प्रधानाचार्याओं ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मेजर हरिश्चंद्र सिंह को अवैतनिक सचिव बनाने की अनुशंसा की है। 27 सितंबर 2026 को वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में इस संबंध में…
Read More