धारा लक्ष्य समाचार पत्र संगरूर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज गांव सतौज में 14.63 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया। यह पहल खेल, स्वास्थ्य और अनुशासन के माध्यम से राज्य के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और सामाजिक हस्तक्षेप के तहत 4.38 एकड़ क्षेत्र में बनने वाला यह विश्व स्तरीय स्टेडियम पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान करेगा और बैडमिंटन, हैंडबॉल, जूडो, नेटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, कबड्डी और कराटे सहित…
Read MoreAuthor: News Desk
Chandigadh news: अकाली दल का दोहरा चेहरा उजागर, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते उठाने वाले खुद अपराधियों के मददगार : बलतेज पन्नू
धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आज राज्य के कानून-व्यवस्था पर मगरमच्छ के आंसू बहाने वाला अकाली दल असल में अपराधियों और गैंगस्टरों को राजनीतिक संरक्षण देने में सबसे आगे रहा है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि अकाली दल की हालत ऐसी है कि एक तरफ वे शांति की बात करते हैं और दूसरी तरफ एक बदनाम गैंगस्टर की पत्नी को ‘चुनाव क्षेत्र इंचार्ज’ बनाकर राजनीतिक ताकत…
Read MoreChandigadh Punjab News: CM सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ
धारा लक्ष्य समाचार पत्र संगरूर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज संगरूर में एक अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया, जो ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे के व्यापक विस्तार को दर्शाता है। इस केंद्र से 85 गांवों के निवासियों को लाभ होगा। आजादी के लगभग 80 साल बाद कौहरिया गांव में 24 घंटे आपातकालीन सेवाओं, सर्जिकल सुविधाओं, गंभीर बीमारियों के इलाज और बच्चों के लिए विशेषज्ञ देखभाल से लैस 30 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने…
Read MoreBarabanki UP: बाराबंकी: गन्ना सर्वेक्षण नीति 2026 के तहत प्रशिक्षण संपन्न, 1 मई से शुरू होगा ग्रामवार सर्वेक्षण
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। गन्ना सर्वेक्षण नीति 2026 के अनुपालन में मंगलवार 29 अप्रैल 2026 को बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, हैदरगढ़ में एक दिवसीय व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जनपद बाराबंकी की चारों गन्ना समितियों तथा जनपद रायबरेली की दरियापुर और ऐशबाग समितियों के कर्मचारी, गन्ना पर्यवेक्षक, सचिव, गन्ना विकास निरीक्षक, चीनी मिल के प्रक्षेत्र सहायक सहित अन्य अधिकारी एवं सर्वेक्षण कार्य से जुड़े समस्त कार्मिकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना सर्वेक्षण कार्य को सटीक, पारदर्शी…
Read MoreSaharanpur UP: डंपर की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत,पुलिस ने पंचनामा भर शव परिवार के सुपुर्द किया
धारा लक्ष्य समाचार बिहारीगढ़ सहारनपुर। आज सुबह सवेरे अमानतगढ़ स्थित सर्विस रोड पर एक अज्ञात डंपर ने भूसे की ट्रॉली में टक्कर मार दी जिसके कारण ट्रैक्टर पर बैठा किसान सड़क पर आ गिरा और उसके ऊपर से डंपर गुजर गया जिसके चलते किसान की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद डंपर मौके से फरार हो गया। आज सुबह लगभग 5:00 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली भूसा भरकर हसना वाला उत्तराखंड से रसूलपुर जा रही थी जिस पर कई लोग सवार थे। अमानतगढ़ स्थित नानक सर ढाबे के पास…
Read MoreSaharanpur UP: नवगंतुक थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह राणा का चोरो पर बडा प्रहार
धारा लक्ष्य समाचार छुटमलपुर सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय ट्यूबवैल तार चोर गिरोह के 05 शातिर चोर किये गिरफ्तार, कब्जे से 25 मीटर सबमर्सिबल केबल, 01 वेल्डिंग मशीन, 01 टूल बॉक्स, 01 गिलैंडर मशीन, 01 ड्रिल मशीन, 2.5 किलोग्राम तांबे का तार व 02 अरथिंग रॉड बरामद। संजय कुमार पुत्र कैलाश चन्द निवासी बाल विधा मन्दिर वाली गली कस्बा छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर की दाखिला तहरीर बावत अज्ञात द्वारा वादी के खेत मे लगे सबमर्सिबल से विद्युत तार चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 166/26…
Read MoreSaharanpur UP: एमएसयू में स्थापना दिवस पर सामाजिक एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
धारा लक्ष्य समाचार पत्र पुवांरका सहारनपुर। माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय द्वारा गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार द्वारा उत्तराखंड सीमा पर स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल माँ डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ मंदिर, सहारनपुर की प्रेरणादायक यात्रा आयोजित की गई। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने डाट काली मंदिर के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम ने युवाओं में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं…
Read MorePanchkula Haryana news: एक उच्च-स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने किया शिरकत
धारा लक्ष्य समाचार पत्र पंचकूला में आयोजित एक उच्च-स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने शिरकत करते हुए शिक्षा और उद्योग के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। यह कार्यक्रम ‘स्टेट सपोर्ट मिशन’ और Haryana Institute of Fiscal Management द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों को अपने पाठ्यक्रमों को उद्योग की जरूरतों और आधुनिक तकनीकों के अनुरूप ढालना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बदलते समय में केवल पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि छात्रों को…
Read MoreChandigadh hariyana News: अपने आधिकारिक आवास पर पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ अहम बैठक: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘संत कबीर कुटीर’ स्थित अपने आधिकारिक आवास पर पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक विकास, निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से सीधे संवाद करते हुए उनके सुझाव और समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए लगातार प्रयासरत है और निवेशकों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।…
Read Moreचंडीगढ़ हरियाणा न्यूज: डॉक्टरों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उठाया बड़ा कदम
धारा लक्ष्य समाचार पत्र हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और डॉक्टरों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करना है, ताकि स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और चिकित्सा शिक्षा को भी बढ़ावा मिले। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 में प्रदेश में केवल 6 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन सरकार के प्रयासों से अब इनकी संख्या बढ़कर 17…
Read More