26 फरवरी तक गांव में देख सकेंगे सीएम योगी के नेतृत्व में आए यूपी के बदलाव की नई तस्वीर लखनऊ/महाकुम्भ नगर। योगी सरकार के नेतृत्व में नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने महाकुम्भ-2025 में ‘स्वच्छ सुजल गांव’ बसाया है। इसमें अब तक देश-दुनिया के 11 लाख से अधिक आगंतुक पहुंचे, जिन्होंने योगी सरकार के नेतृत्व में आए बदलाव के बाद यूपी के समृद्ध गांवों की कहानी देखी। नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा का भी निर्वहन कर रहा है। ‘स्वच्छ सुजल गांव’ में आने…
Read MoreCategory: Uncategorized
महाकुंभ में हर दिन गंगा-यमुना से ट्रैश स्कीमर निकाल रही 10-15 टन कचरा
संगम को स्वच्छ बनाने के लिए आधुनिक मशीन का हो रहा इस्तेमाल, संगम में 4 किमी का एरिया कर रही है कवर महाकुम्भनगर । महाकुम्भ में गंगा-यमुना को स्वच्छ, निर्मल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रतिबद्ध है। आने वाले श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर अपने साथ भक्ति के साथ स्वच्छता का भाव भी ले जाएं, इसके लिए प्रयागराज नगर निगम मुख्यमंत्री जी के विजन को साकार करने में लगा हुआ है। न केवल मैनुअल, बल्कि आधुनिक तरीके से भी गंगा-यमुना के संगम को स्वच्छ बनाने का…
Read Moreमहाकुंभ के मद्देनजर दैनिक 46 उड़ानें अभी प्रयागराज जा रही-केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री
नई दिल्ली । केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने राज्यसभा में कहा कि महाकुंभ के मद्देनजर दैनिक 46 उड़ानें अभी प्रयागराज जा रही है लेकिन किराये का निर्धारण वाजार आधारित है इसलिए इसमें वृद्धि हुयी है।श्री नायडू ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रयागराज से पहले आठ स्थानों के लिए उड़ाने होती थी लेकिन अव 15 स्थानों के लिए विमान परिचालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत से लंदन और प्रयागराज के किराये की तुलना नहीं की जा सकती…
Read Moreअखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज: महाकुम्भ में खोए हुए श्रद्धालुओं की सूची करे जारी सरकार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की तबाही, असुविधा के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। महाकुंभ आने जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उससे भाजपा सरकार बच नहीं सकती है। सरकार महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों और महाकुंभ आने जाने के दौरान हुई सभी दुर्घटनाओं में जान गवांने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी करके प्रत्येक को 50-50 लाख रूपये का मुआवजा देना शुरू करें। महाकुंभ में सभी खोए हुए…
Read Moreजाने कौन कहा कि प्रयागराज की तरह ऐतिहासिक और सुविधाजनक बनाया जाएगा हरिद्वार कुम्भ
उत्तराखंड के सीएम धामी ने परिवार संग संगम में लगाई डुबकी, बोले – प्रयागराज की तरह हरिद्वार में कुम्भ 2027 को बनाएंगे भव् महाकुम्भनगर। महाकुम्भनगर में आस्था और श्रद्धा का महापर्व चल रहा है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए आ रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोमवार को परिवार संग त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर मां गंगा, यमुना और सरस्वती को नमन किया। उन्होंने इसे धार्मिक महापर्व बताते हुए कहा कि संगम में डुबकी लगाना अपने आप…
Read Moreडुबकी के बीच महामहिम ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य, की मां गंगा, यमुना और सरस्वती की अराधना
महाकुम्भ नगर। सनातन संस्कृति के सबसे बड़े मानव समागम महाकुम्भ में उमड़ रहे आस्था और श्रद्धा के महासागर में सोमवार को महामहिम का भी आगमन हुआ। भारत की दूसरी महिला और पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज महाकुम्भ में मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की त्रिवेणी के पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर पूरी दुनिया को एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने पूरी आस्था के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान किया। पावन डुबकी लगाने से पहले राष्ट्रपति…
Read Moreमहाकुंभ में लगा दुनिया का सबसे बड़ा जाम, प्रयागराज से लेकर एमपी बॉर्डर तक फंसे लोग, 72 घंटों से रेंग रही गाड़ियां
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 में जहां दुनिया की सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक बन गया है। वहीं, इस महाकुंभ में कई और रिकॉर्ड भी कायम कर लिए हैं। ऐसे ही महाकुंभ ने महाजाम का रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि प्रयागराज इन दिनों दुनिया के सबसे ज्यादा जाम वाले शहरों में एक बन गया है। जहां 1-2 घंटे नहीं, बल्कि पिछले 72 घंटे से चारों तरफ भीषण जाम देखने को मिल रहा है। यही नहीं मध्य प्रदेश के सतना और कटनी बॉर्डर से लेकर 300…
Read Moreराम जन्म भूमि : महाकुम्भ का असर अयोध्या में, दर्शन की अवधि बढ़ी
अयोध्या। महाकुम्भ के साथ राम मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। प्रयागराज से अमृत स्नान कर लाखों श्रद्धालु अयोध्या में रामलला का दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। मौनी अमावस्या से अभी तक रामलला के दरबार में 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आ चुके हैं। रोजाना तीन से पांच लाख श्रद्धालु रामलला के दरबार में पहुंच रहे हैं। वहीं वीआईपी दर्शन की भी होड़ है। 11 फरवरी तक राम मंदिर के वीआईपी पास फुल हो चुके हैं। जबकि 12 जनवरी को माघी पूर्णिमा स्नान के दिन…
Read Moreराजस्थान के सीएम ने कैबिनेट संग संगम में लगाई पावन डुबकी, त्रिवेणी तट पर हुई कैबिनेट बैठक
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी राजस्थान सीएम संग लगाई पुण्य की डुबकी महाकुम्भ नगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने महाकुम्भ 2025 के दौरान गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान राजस्थान सरकार के मंत्रिगण भी महाकुम्भ में स्नान किया। भजनलाल शर्मा ने इसे भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक बताया। वहीं इसके उपरांत राजस्थान भवन में सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें…
Read Moreबौद्ध महाकुम्भ यात्रा: प्रयागराज महाकुम्भ में लगेगी सम्राट हर्षवर्धन की विशाल प्रतिमा
महाकुम्भ में लिया गया बौद्ध व सनातनी एक थे, एक हैं,एक रहेंगे का संकल्प महाकुम्भनगर। प्रयागराज महाकुम्भ मेला क्षेत्र में सम्राट हर्षवर्धन की विशाल प्रतिमा लगवायी जाएगी। विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार ने बौद्ध महाकुम्भ यात्रा के समापन अवसर पर बौद्ध भिक्षुओं के समक्ष यह बात कही।इन्द्रेश कुमार ने कहा कि सम्राट हर्षवर्धन महा दानवीर थे। वह प्रत्येक कुंभ में आकर अन्नदान, वस्त्रदान करते थे। सम्राट हर्षवर्धन हिन्दू थे। विश्व को करुणा एवं मैत्री का संदेश…
Read More