युवा पत्रकार के टेक्टर की हुई बैटरी चोरी। वाराणसी थाना चौबेपुर ग्राम भगतुआ पोस्ट अमौली निवासी पत्रकार बिंदु प्रकाश के उप सम्पादक विश्व सनातन चेतना महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय शिवा हिन्दू के निजी ट्यूबेल के पास खड़ी उनका निजी ट्रेक्टर पावरट्रेक 50 हस्पावर की बैटरी रात्रि में चोर खोल कर ले गये जब सुबह श्री उपाध्याय जी के पिता आरविंद उपाध्याय गुड्डु उठे और जुताई करने के लिए ट्रेक्टर के पास गये तो बैटरी गायब देख कर उसकी सूचना 112 पुलिस व प्रवीण उपाध्याय को दिये मौके पर…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
Varanasi UP….शानदार सफलता की मिसाल ।
शानदार सफलता की मिसाल । 93% अंकों के साथ आद्यांश कुमार पांडेय ने बढ़ाया स्कूल और परिवार का मान। वाराणसी के सोनातालाब स्थित सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल के मेधावी छात्र आद्यांश कुमार पांडेय ने 93% अंक प्राप्त कर एक उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर उन्होंने यह शानदार सफलता अर्जित की है, जिससे न केवल उनके परिवार बल्कि विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। इस उल्लेखनीय सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।
Read MoreVaranasi UP….केवीएन स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर द्वारा जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 23 से 26 अप्रैल तक।
केवीएन स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर द्वारा जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 23 से 26 अप्रैल तक। वाराणसी। जिला बैडमिंटन संघ, वाराणसी से मान्यता प्राप्त केवीएन स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर द्वारा जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 23 से 26 अप्रैल 2026 तक केवीएन स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर, मिसिरपुर, जगतपुर-पंडितपुर रोड, रोहनिया में किया जाएगा। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार खेली जाएगी। इसमें कुल ₹1,00,000 की प्राइज मनी रखी गई है। टूर्नामेंट में बालक एवं बालिका वर्ग (11, 13, 15, 17 व 19 वर्ष) में एकल…
Read MoreVaranasi UP…भ्रामक सोशल मीडिया सामग्री के विरोध में मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन, पुतला दहन कर की कार्रवाई की मांग।
भ्रामक सोशल मीडिया सामग्री के विरोध में मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन, पुतला दहन कर की कार्रवाई की मांग। वाराणसी सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक, भ्रामक एवं समाज में वैमनस्य उत्पन्न करने वाली सामग्री के विरोध में बुधवार को वाराणसी जिला मुख्यालय पर मुस्लिम महिलाओं द्वारा एक प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व खुर्शीदा बानो ने किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सामाजिक टिप्पणीकार मधु पूर्णिमा किश्वर के विरुद्ध विरोध स्वरूप उनका पुतला…
Read MoreVaranasi UP…..गौ-रक्षा के लिए शंकराचार्य की 81 दिवसीय ‘गविष्ठि यात्रा’ 3 मई से।
गौ-रक्षा के लिए शंकराचार्य की 81 दिवसीय ‘गविष्ठि यात्रा’ 3 मई से। वाराणसी, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और सनातन धर्म के संरक्षण हेतु ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के सान्निध्य में 81 दिवसीय ‘गविष्ठि यात्रा’ का आयोजन 3 मई से 24 जुलाई तक किया जाएगा। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यात्रा का उद्देश्य गौ-रक्षा के प्रति जनजागरण, प्रत्येक विधानसभा में ‘गौधाम’ की स्थापना और समाज को संगठित करना है। 24 जुलाई को लखनऊ स्थित कांशीराम सांस्कृतिक स्थल में इसका भव्य…
Read MoreVaranasi UP…डॉ भीमराव अंबेडकर ने मौन को मानवता और राष्ट्र के लिए कहा था खतरनाक,अशोक विश्वकर्मा।
डॉ भीमराव अंबेडकर ने मौन को मानवता और राष्ट्र के लिए कहा था खतरनाक,अशोक विश्वकर्मा। वाराणसी ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि बाबासाहेब ने एक बार बहुत ही सारगर्भित बात कही थी। यदि आप में गलत को गलत कहने की क्षमता नहीं है, तो आपकी प्रतिभा व्यर्थ है। बाबा साहब के यह वाक्य वर्तमान समय में ज्यादा प्रासंगिक तथा उस ‘शिक्षित और सभ्य’ समाज के चेहरे पर एक करारा तमाचा है, जो…
Read MoreBarabanki UP: ग्राम पंचायत शिवनाम में मां दुर्गा मंदिर ट्रस्ट का पंचम स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न
धारा लक्ष्य समाचार पत्र ग्राम पंचायत शिवनाम स्थित जोगनी मंदिर गेट पर आज मां दुर्गा मंदिर धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा पंचम स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक शत्रुघ्न प्रसाद पांडेय एवं उनकी पत्नी निर्मला पांडेय द्वारा कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कन्या भोज में छोटी बालिकाओं को विधि-विधान से पूजित…
Read MoreLucknow UP: प्रबन्धन तत्र की मनमानी से विद्यालय का अस्तित्व खतरे में
सरकारी तंत्र के आँख बंद करने की वजह से विद्यालय ले रहा अंतिम साँस विद्यालय के मामले में हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद (लखनऊ खंडपीठ) में योजित विजय कुमार पाण्डेय की जनहित याचिका संख्या 325/2026 की सुनवाई के दौरान एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया गया, जिसमें जनपद हरदोई स्थित वैदिक विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की भूमि एवं संपत्ति से संबंधित कथित अनियमितताओं के गंभीर आरोपों पर राज्य सरकार से जवाब तलब किया गया है। जनहित याचिका में विद्यालय की…
Read MoreLucknow UP: अभि सिंघल जिला अध्यक्ष, संदीप गुप्ता महानगर अध्यक्ष मनोनीत
रालोद व्यापार प्रकोष्ठ की मेरठ बैठक संपन्न, दीपक अग्रवाल प्रदेश सचिव बने धारा लक्ष्य समाचार पत्र *लखनऊ/मेरठ*: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) व्यापार प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यकर्ता बैठक बुधवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स, हनुमान चौक, आबूलेन, मेरठ में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक का मुख्य फोकस व्यापारियों की वर्तमान चुनौतियों—विशेषकर जीएसटी की…
Read MoreLucknow UP: लगातार लव जिहाद का शिकार बन रही हिन्दू बेटियां :गोपाल राय
धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ:विश्व हिंदू रक्षा परिषद कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉनफ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार हिंदू बच्चियों को ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण के मामलों में निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि बेटियां ऐसे षड्यंत्रों से सतर्क रह सकें। साथ ही उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं, जिससे बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित…
Read More