भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रायबरेली प्रभारी डॉ नीरज सिंह ने रायबरेली पहुंकर अहम बैठक में की सहभागिता

अदिति सिंह का बढ़ा प्रभाव एमएलसी चुनाव की तैयारी में भाजपा ने कसी कमर।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा

रायबरेली। आगामी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रायबरेली जिला प्रभारी डॉ. नीरज सिंह ने सहभागिता कर संगठन की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।बैठक में चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति, कार्ययोजना और आगामी कार्यक्रमों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से मंथन किया गया।

कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने तथा संगठन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।बैठक में विधायक अदिति सिंह की मौजूदगी भी प्रमुख रही। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सक्रिय सहभागिता चर्चा का विषय रही। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी, विधायक अशोक कोरी, क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष आर.बी. सिंह, दिनेश त्रिपाठी, शरद सिंह, अनुज मौर्य, अभिषेक वर्मा, निखिल पांडे समेत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts