Varanasi UP…दिव्य शिव पुराण कथा एवं भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

दिव्य शिव पुराण कथा एवं भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

वाराणसी। चार धाम यात्रा समिति द्वारा आयोजित पूज्य गुरुदेव श्री अमर बिहारी पाठक जी की दिव्य शिव पुराण कथा में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कथा का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा, जिसने श्रद्धालुओं को शिवभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

कथा के पांचवें दिन सायंकाल पूज्य प्रेम सरण जी महाराज की भजन संध्या ने भक्तिमय वातावरण का सृजन किया। उनके मधुर भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

इस अवसर पर बालाजी पैलेस, काशी के स्वामी श्री संजय लोहिया ने अपनी 35वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर अतिथियों के लिए भव्य चाट एवं रात्रि-भोज का आयोजन किया। उनकी अतिथि-सेवा, विनम्रता एवं आत्मीय व्यवहार की सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेव अमर बिहारी पाठक जी , पूज्य प्रेम सरण जी महाराज, चार धाम यात्रा समिति तथा संजय लोहिया के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts