धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। संवाद सामाजिक संस्थान एवं एक्सेस टू जस्टिस के सहयोग से बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी जैसे गंभीर बाल संरक्षण मुद्दों पर समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी में एक संयुक्त स्टेकहोल्डर्स बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण ईकाइयों, पंचायत प्रतिनिधियों, मीडिया, विधि विशेषज्ञों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया। सभी प्रतिभागियों ने इस तथ्य को स्वीकार किया…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
Balrampur Uttar Pradesh: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत त्रिलोकपुर में पुलिस की जागरूकता चौपाल, छात्र-छात्राओं को दिए महत्वपूर्ण सुरक्षा संदेश
धारा लक्ष्य समाचार पत्र पचपेड़वा/बलरामपुर। महिला एवं बाल सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सोमवार 01 दिसंबर 2025 को थाना पचपेड़वा पुलिस द्वारा शिक्षण संस्थान जानकी देवी इंटर कॉलेज, त्रिलोकपुर में एक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ। चौपाल का संचालन थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान के मार्गदर्शन में एंटी रोमियो टीम…
Read MoreBalrampur Uttar Pradesh: नगर पंचायत गैसड़ी में टेंडर आवंटन में धांधली का आरोप, मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बलरामपुर। नगर पंचायत गैसड़ी में टेंडर आवंटन को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि अधिशासी अधिकारी द्वारा टेंडर नोटिस संख्या–260/NPG/ETENDER/2025–26, दिनांक 16 सितंबर 2025 के अंतर्गत निकाले गए तकनीकी बिड्स को मनमाने ढंग से खोलकर प्रतिस्पर्धा रोकने का प्रयास किया गया और बाहरी ठेकेदारों पर दबाव बनाकर अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब दो या दो से अधिक टेंडर आते हैं तो अधिशासी अधिकारी जानबूझकर नोटिस को निरस्त कर देते हैं, ताकि उनके पसंदीदा…
Read MoreSitapur Uttar Pradesh: सीतापुर में यातायात माह–नवंबर 2025 का भव्य समापन, 350 छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
एसपी अंकुर अग्रवाल ने दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों का हुआ सम्मान। धारा लक्ष्य समाचार शफीक अहमद सीतापुर। रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को यातायात माह–नवंबर 2025 का भव्य समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के 10 विद्यालयों के लगभग 350 छात्र-छात्राओं तथा एनसीसी/स्काउट गाइड कैडेट्स द्वारा प्रभात रैली निकाली गई। रैली सरोजिनी वाटिका से प्रारंभ होकर आंख अस्पताल, लालबाग चौराहा व जेल रोड होते हुए रिजर्व पुलिस लाइन पर समाप्त हुई।…
Read MoreLucknow UP: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने माघ मेला 2026 को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ की तैयारियों की समीक्षा
मंत्री श्री शर्मा ने माघ मेले के आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियो को 15 दिसम्बर तक पूर्ण करानेे के दिए निर्देश मेले के दौरान पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ जल की उपलब्धता बनाये रखने के दिए निर्देश स्वास्थ्य विभाग, मेला क्षेत्र एवं शहर में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए रखे पूर्ण तैयारी बेहतर ट्रैफिक मूवमेंट प्लान एवं भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत अंतर्जनपदीय एवं अंतर्राज्यीय समन्वय स्थापित करते हुए बनाये ट्रैफिक प्लान: ए के शर्मा धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने माघ…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh: अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में भारतीय ज्ञान परंपरा पर मंथन- शोधार्थियों ने रखे शोधपत्र, विशेषज्ञों ने दी सारगर्भित व्याख्यान
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। हिंदुस्तानी एकेडमी प्रयागराज, अर्थशास्त्र विभाग—जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज, बाराबंकी एवं प्रज्ञाप्रवाह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन शोधार्थियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रारूप में अपने शोधपत्रों का वाचन किया। *प्रथम तकनीकी सत्र : ज्ञान परंपरा और संस्कृति पर चर्चा* प्रथम सत्र में प्रो. साकेत कुशवाहा, कुलपति—लद्दाख विश्वविद्यालय, ने प्राचीन भारत के क्षेत्र-विस्तार, ज्ञान परंपरा और संस्कृति पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान-विज्ञान को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है। सत्र में प्रो. मंजुला उपाध्याय ने भी…
Read MoreSitapur Uttar Pradesh: सीतापुर में चला बुलडोज़र: लालबाग–आंख अस्पताल मार्ग पर बड़ी कार्रवाई, जनता ने उठाए स्थायी समाधान पर सवाल
♠अतिक्रमण हटाओ अभियान से हड़कंप, लेकिन पिछले अनुभवों के आधार पर नागरिकों ने निगरानी और पुनः कब्जों पर जताई चिंता। धारा लक्ष्य समाचार सीतापुर संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जिला प्रशासन ने रविवार को नगर कोतवाली क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए लालबाग चौराहा से आंख अस्पताल मार्ग तक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान शुरू होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानों के आगे लगे टीन शेड, नालों पर बने पक्के निर्माण, फुटपाथों पर किए गए कब्जे और बढ़ाए गए हिस्सों को…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh: शिक्षा एवं कृषि संकाय रामार्पित ग्रुप आफ कालेज में हुआ आयोजन किसानों के लिए लगी प्रदर्शनी का भब्य उद्घाटन एमएलसी अंगद द्वारा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रामसनेहीघाट बाराबंकी ड्रिप सिंचाई परमानेंट स्प्रंकलर माइको स्प्रंकलर के बारे में अनन्त राम ने बताया कि सिद्धौर क्षेत्र में कई गांवों के किसानों ने डीहा रहीम,देवकली, हाजीपुर, पंडित पुरवा,पडरांवा आदि में ट्यूबेल लगाया है। इससे किसानों के पानी की बचत पौधों का अच्छा उत्पादन, मिट्टी को बेहतर बनाने का काम होता है। सूर्य प्रकाश चौधरी, आलोक कुमार वर्मा, ने बताया कि 03 कुंतल बीघे का उत्पादन किया जा सकता है।सरसों के बीज पांच प्रकार के बीज थे। केसरी 5111, केसरी गोल्ड ,5222,5232,5210, रेट 800 से 1200 रुपये…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh: प्रयास जल जीवन सेवा समिति की आवश्यक बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रूपरेखा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रामसनेहीघाट। प्रयास जल जीवन सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के संस्थापक के निज निवास पर आयोजित की गई, जिसमें आगामी सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और आगामी माह में आयोजित होने वाले जल संरक्षण, स्वच्छता जागरूकता तथा शैक्षिक सहयोग कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित करने पर सहमति जताई। बैठक में समिति के प्रमुख सदस्यों—अभिषेक सिंह, अरविन्द तिवारी, राजेंद्र कुमार त्रिवेदी, संजय कुमार, पवन सोनी, अजय कृष्ण गुप्ता, अंजनी कुमार साहू…
Read MoreAmethi UP : अवधी साहित्य संस्थान अमेठी को अंतरराष्ट्रीय अवधी समारोह में मिली बड़ी जिम्मेदारी
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। रविवार को अवधी साहित्य संस्थान अमेठी की ओर से स्थानीय डाक बंगला सभागार में आयोजित संगोष्ठी का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं प्रख्यात साहित्यकार जगदम्बा तिवारी ‘मधुर’ द्वारा वाणी-वंदना के साथ हुआ। संगोष्ठी के प्रथम सत्र में अध्यक्ष डॉ. अर्जुन पाण्डेय ने बताया कि आगामी 11 दिसम्बर 2025 (गुरुवार) को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग (लखनऊ) में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा अंतरराष्ट्रीय अवधी समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में देश-विदेश के प्रख्यात अवधी साहित्यकार शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम…
Read More