धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ -अखिल भारतीय विज्ञान दल के तत्वाधान में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेई द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्रतिष्ठित कवियों ने काव्य पाठ कर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया,विख्यात कवि, आई ए एस,डॉ,अखिलेश मिश्र ने मनमोहक रचना सुनाकर चार चाँद लगा दिए। अखिल भारतीय विज्ञान दल के संस्थापक डॉ, मृदुल शुक्ल, ने अपने संबोधन में आय हुए अतिथियों का परिचय कराया, सम्मानित प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों में , कवि वैज्ञानिक,समाज सेवी,राजनीतिक पत्रकार ,लोक गायिका,अन्य कार्यकर्ता को,सम्मानित…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
Amethi UP: पुलिस चौकी उरेरमऊ का विधायक ने किया भूमि पूजन
वेद प्रकाश तिवारी धारा लक्ष्य समाचार शुकुल बाजार अमेठी।जनपद के थाना शुकुल बाजार अंतर्गत उरेरमऊ गांव में नई पुलिस चौकी निर्माण कार्य का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह और शुकुल बाजार थाना अध्यक्ष अभिनेश कुमार भी मौजूद रहे।जानकारी के अनुसार चौकी का निर्माण कार्य इंडोरामा के अंतर्गत कराया जाएगा। इस अवसर पर इंडोरामा के कर्मचारी भी मौजूद रहे। थाना अध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि इस पुलिस चौकी के निर्माण होने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत…
Read MoreBarabanki UP:तेज रफ्तार डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट वेद प्रकाश तिवारी हैदरगढ़ बाराबंकी । सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनियारी गांव के पास शनिवार की सुबह हैदरगढ़ शुकुल बाजार रोड पर तेज रफ्तार डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना के दौरान एक युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई । मृतक युवक की पहचान गोविंद पुत्र रामनरेश…
Read MoreAmethi UP: आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर बैठक हुई आयोजित
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश के क्रम में आज उपजिलाधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी, आईजीआरएस (IGRS) सात्विक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्राप्त शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुनिश्चित करना रहा। बैठक में उन जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को विशेष रूप से बुलाया गया, जिनके विभागों से अधिक संख्या में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुए थे। प्रभारी अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न…
Read MoreAmethi UP: शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2025 तक
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित गुप्ता ने सूचित किया है कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31(3) के अनुसार, मण्डलायुक्त, गोरखपुर / गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने दिनांक 29 सितंबर 2025 को नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के माध्यम से सम्बंधित शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचक नामावली में रजिस्ट्रीकृत होने के पात्र सभी व्यक्तियों से अपेक्षा की गई थी। कि वे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के अनुसार, नोटिस की दूसरी अनुसूची में प्रकाशित…
Read MoreAmethi UP: बाइक और साइकिल की आमने सामने की हुई जोरदार टक्कर, एक गंभीर
धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। तेज रफ्तार बाइक सवार और साइकिल सवार के आमने सामने की जोरदार टक्कर में दोनों लोग घायल हो गए। विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के कसारा ग्राम सभा के कटरा चौराहे के पास बाइक सवार सूरज यादव अपनी बाइक लेकर घर से कही जाने के लिए निकले हुए थे। कि मुश्किल से थोड़ी दूर पहुंचे थे कि तभी प्रिंस पाल अपनी सायकिल लेकर आ रहा था। जिसमें तेज रफ्तार बाइक और सायकिल की आमने सामने की टक्कर हो गई, जिसमें सायकिल का पहिया पूरी तरह से टूट…
Read MoreAmethi UP: इस युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रामगंज/अमेठी। जनपद के रामगंज थाना क्षेत्र के छीड़ा गांव में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय जयहिंद पुत्र राम अभिलाख के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। चौकी इंचार्ज रामगंज संजय सिंह ने बताया कि मृतक जयहिंद मानसिक रोगी था और उसका इलाज लंबे समय से चल रहा था। उन्होंने बताया कि जयहिंद इससे पहले भी कई…
Read MoreAmethi UP: सीएचसी अधीक्षक ने थानाध्यक्ष पर लगाया अभद्रता का आरोप, थानाध्यक्ष ने आरोपों को बताएं बेबुनियाद
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जिले के संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष संग्रामपुर अखिलेश सिंह पर अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और एक घायल को रेफर करने की बात कही, जबकि मरीज को पहले ही रेफर किया जा चुका था।…
Read MoreLucknow UP: विरोधियों को साध गए ए.के. शर्मा, रायबरेली की राजनीति में नई बिसात
धारा लक्ष्य समाचार पत्र प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने रायबरेली की राजनीति में एक ऐसा दृश्य रचा, जिसने सभी को चौंका दिया। दशकों से एक-दूसरे के विरोधी माने जाने वाले दो प्रभावशाली परिवारों के प्रतिनिधि—क्षत्रिय समाज की नेत्री एवं विधायक अदिति सिंह और कद्दावर ब्राह्मण नेता विधायक मनोज पांडे—कल नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के रायबरेली प्रवास के दौरान दोनों ने गर्मजोशी से मुलाकात की और सम्मानित किया। रायबरेली की राजनीति का इतिहास गवाह है कि इन परिवारों के बीच…
Read MoreBarabanki UP: श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण लीलाओं का हुआ मंचन
कथा पंडाल को गुब्बारों और फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया धारा लक्ष्य समाचार त्रिवेदीगंज बाराबंकी। श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण की लीलाओं का मंचन और राजा बलि की कथा सुनाई गई। इसमें वामन अवतार का भी दर्शन कराया गया। यह आयोजन बाराबंकी के त्रिवेदीगंज स्थित मोहम्मदपुर में चल रहे सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम के लिए कथा पंडाल को गुब्बारों और फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कथावाचक कन्हैया जी भारद्वाज ने प्रवचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की…
Read More