धारा लक्ष्य समाचार रिपोर्ट अब्दुल मुईद बाराबंकी। तहसील क्षेत्र रामसनेहीघाट के सिल्हौर गांव में तालाब की गाटा संख्या 1320 लगभग 30 बीघा की भूमि का मछली पालन के लिये नीलामी के तहत तहसील में पट्टा की हुआ था।तालाब के पट्टे की भूमि पर पट्टेधारक द्वारा गेहूं,जौ, चना,मसूढ की फसल बुवाई कर धनार्जन किया जा रहा है।जिसको लेकर गांव के ही कई लोगों ने आलाधिकारियों को पत्र देकर से कार्रवाई करने की मांग की है जानकारी के मुताबिक सिल्हौर ग्राम सभा के भोला नाथ निवासी धारू पुरवा के परिवार को…
Read MoreCategory: राज्य
सर्जिकल सेंटर द्वारा उनके 9वें स्थापना दिवस के अवसर पर डेंटल इंप्लाट कॉन्क्लेव 2025′ का आयोजन
सहारनपुर से संदीप धीमान धारा लक्ष्य समाचार ।सहारनपुर सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. अजय सिंह मेयर, डॉ. प्रवीण कुमार सीएमओ तथा डॉ. पंकज खन्ना वरिष्ठ देत चिकित्सक सहारनपुर SSC अस्पताल संस्थापक डॉ एस के जैन द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। महापौर अजय कुमार सिंह ने बताया की इस कॉन्क्लेव में देशभर से आए विशेषज्ञ वक्ताओं डॉ जतिन कालरा. डॉ ध्रुव अरोरा डॉ हनी वर्मा ने डेंटल इंप्लांट जैसी आधुनिक उन्नत तकनीकों पर जानकारी साझा की100 से अधिक डॉक्टरों और दंत चिकित्सको ने रजिस्ट्रेशन कर इसमें भाग लिया। डॉ.…
Read Moreबाबा साहब जयंती से अपना दल (एस) शुरू करेगा प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान
पार्टी के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने मासिक समीक्षा बैठक में बनाई रणनीति लखनऊ। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती से अपना दल (सोनेलाल) अपना सदस्यता अभियान शुरू करेगा। विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की जल्द घोषणा कर विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी प्रवास करेंगे। इस दौरान पार्टी के नये सदस्य भी बनाये जायेगे यह जानकारी पार्टी के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मासिक समीक्षा बैठक में बुधवार को दी। उन्होंने इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं भावी रणनीति…
Read Moreउत्तर प्रदेश के नगर निकायों की राजस्व वसूली में 44.5% की वृद्धि
वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल ₹5,568 करोड़ की राजस्व वसूली लखनऊ।उत्तर प्रदेश के नगर निकायों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 44.5% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज करते हुए कुल ₹5,568 करोड़ की राजस्व वसूली की है। नगर विकास विभाग के अंतर्गत आने वाली 17 प्रमुख नगर निगमों ने कुल ₹4,586 करोड़ का राजस्व एकत्र किया, जो लक्ष्य ₹4,140 करोड़ से 11% अधिक है। छोटे शहरों की बड़ी उपलब्धिछोटे नगरों की राजस्व वृद्धि बड़े शहरों से अधिक रही। मथुरा ने 106% और झांसी ने 85% की शानदार बढ़त दर्ज की। मथुरा –…
Read Moreनौनिहालों के प्रति निश्चिंत रहें अभिभावक, अब उनकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में 73.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का किया उद्घाटन बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली के नवाबगंज 73.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया। यहां मुख्यमंत्री ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग का वितरण भी किया। इस दौरान सीएम योगी ने अभिभावकों से कहा कि आपके बच्चों ने मेहनत कर प्रवेश परीक्षा पास की और इस अच्छे विद्यालय में दाखिला लिया। अब रोज-रोज उनसे बातचीत या यहां आने की…
Read Moreसोना 2,000 रुपये के उछाल के साथ 94,150 के नए रिकॉर्ड पर
नई दिल्ली। स्टॉकिस्ट और आभूषण विक्रेताओं की निरंतर लिवाली के वीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 2,000 रुपये की तेजी आई और यह 94, 150 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया। यह सोने में दो माह में एक दिन का सबसे बड़ा उछाल है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 92,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था । विश्लेषकों ने कहा कि शेयर वाजारों में गिरावट के…
Read Moreअनधिकृत ई रिक्शा व ऑटो के खिलाफ अभियान में 915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का हुआ चालान
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार से पूरे प्रदेश में अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान की सफलता के लिए परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने समस्त पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान को पत्र लिखा था। अभियान के पहले दिन मंगलवार को प्रदेश में 915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का चालान किया गया। प्रतिदिन चलेगा अभियान, प्रदेश में 915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का हुआ चालान परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर अभियान मंगलवार से…
Read Moreबरेली में 300 बेड और मानसिक अस्पताल को मिलाकर बनेगा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 300 बेड और मानसिक अस्पताल की खाली जमीन को मिलाकर एक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें। इससे बरेली में एक मार्डन चिकित्सा सुविधा के लिए हॉस्पिटल का निर्माण कराया जा सके। मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि वह एक-एक टीबी मरीज को गोद लें। इससे जनजागरुकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पुराने मुकदमे-वाद समस्या का कारण बनते हैं। इनकी वजह से नये अपराध जन्म लेते हैं। इसलिये पुराने मुकदमों का शीघ्र निस्तारण कराया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली…
Read Moreलखनऊ नगर निगम ने 579.03 करोड़ रुपये गृहकर वसूली का नया रिकॉर्ड बनाया
लखनऊ। लखनऊ नगर निगम ने इस साल गृहकर वसूली के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक की सबसे अधिक राशि, 579.03 करोड़ रुपये गृहकर के रूप में जमा की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 150 करोड़ रुपये अधिक है। इस कर वसूली में महापौर सुषमा खर्कवाल के मार्गदर्शन से लगातार टैक्स में वृद्धि हुई। महीने के चारों शुक्रवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें लोगों की GIS से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करके टैक्स जमा कराया गया।…
Read Moreयूपी के 27 पीसीएस अफसर बनेंगे आईएएस
2008 और 2010 बैच के 27 पीसीएस अफसरों को मिलेगा आईएएस प्रमोशन लखनऊ। पीसीएस का आईएएस संवर्ग में प्रमोशन देने के लिए दिल्ली में विभागीय प्रोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक हुई। इसमें संघ लोक सेवा आयोग और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के अलावा प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल, प्रमुख सचिव नियुक्ति एम देवराज और विशेष सचिव नियुक्ति विजय कुमार भी शामिल हुए। संघ लोक सेवा आयोग और केंद्र सरकार के अफसरों ने हरी झंडी दी। यूपी में पदोन्नति के लिए कुल…
Read More