Barabanki UP: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जिला महिला अस्पताल में महिलाओं को किया गया जागरूक

धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद बाराबंकी के जिला महिला अस्पताल में महिला सशक्तिकरण, साइबर जागरूकता एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी नगर तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं एवं पुरुषों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों के प्रति जागरूक किया…

Read More

त्रिवेदीगंज बाराबंकी: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कौशल विकास मिशन में स्वच्छता अभियान आयोजित

धारा लक्ष्य समाचार पत्र त्रिवेदीगंज बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, बाराबंकी परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल उपाध्यक्ष रिंकू वर्मा रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता एक आदत और सामाजिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को अपने घर, कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को…

Read More

Haidargadh barabanki news: बांके बिहारी कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

धारा लक्ष्य समाचार पत्र हैदरगढ़, बाराबंकी। नगर पंचायत हैदरगढ़ के सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी ने मोहल्ला सुभाष वार्ड स्थित बांके बिहारी कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शुभारंभ किया। इस अवसर पर चेयरमैन  आलोक तिवारी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क और नाली निर्माण से क्षेत्रवासियों को जलभराव, गंदगी तथा आवागमन की समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही…

Read More

Barabanki UP: ग्रीष्मावकाश के बाद खुले विद्यालय, विद्यार्थियों का रोली-टीका लगाकर किया गया स्वागत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। ग्रीष्मावकाश के बाद मंगलवार को विद्यालय खुलने पर प्राथमिक विद्यालय हुसेनाबाद में विद्यार्थियों का भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। विद्यालय पहुंचने पर बच्चों के माथे पर रोली-टीका लगाकर उनका अभिनंदन किया गया तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिसर में पहले दिन बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। लंबे अवकाश के बाद अपने शिक्षकों और सहपाठियों से मिलकर छात्र-छात्राएं काफी प्रसन्न नजर आए।…

Read More

Barabanki UP: हैदरगढ़ वन रेंज की कमान संभालते ही लकड़कट्टों में मचा हड़कंप

रिपोर्ट सुधीर शर्मा बाराबंकी  धारा लक्ष्य समाचार त्रिवेदीगंज बाराबंकी। वन विभाग में तेज-तर्रार, निडर और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले डिप्टी रेंजर अभय कुमार गौतम को हैदरगढ़ वन रेंज की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान करने वालों में हड़कंप मच गया है। जिले में वन संरक्षण को लेकर बढ़ती चुनौतियों के बीच विभाग द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार, जिले में तैनात प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) द्वारा हैदरगढ़ वन रेंज की कमान अभय कुमार गौतम को दी गई है।…

Read More

Barabanki UP: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज में अव्यवस्थाओं की चर्चा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। विकास खंड त्रिवेदीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। अस्पताल परिसर से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल तस्वीर में फार्मेसी कक्ष के अंदर एक युवती दवा रखने वाली मेज पर बैठी दिखाई दे रही है, जबकि कुछ अन्य युवक वहां मौजूद होकर बातचीत और हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद लोगों ने अस्पताल…

Read More

Barabanki UP: हैदरगढ़ तहसील में किसानों ने सौंपा मांग पत्र, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र हैदरगढ़, बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) तहसील इकाई हैदरगढ़ के नेतृत्व में सोमवार को तहसील परिसर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने की। इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजेश कुमार विश्वकर्मा को सौंपा। धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों ने राजस्व एवं अन्य विभागीय मामलों में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते…

Read More

Barabanki UP: मनरेगा कार्य ठप होने से मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट, नए एस्टीमेट न बनने से विकास कार्य प्रभावित

धारा लक्ष्य समाचार पत्र त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जनपद बाराबंकी के विकासखंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत विकास कार्यों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। विकासखंड कार्यालय में मौजूद रोजगार सेवकों एवं ग्राम प्रधानों से बातचीत के दौरान यह जानकारी सामने आई कि नए एस्टीमेट स्वीकृत न होने के कारण मनरेगा के तहत नए कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। क्षेत्र के कई रोजगार सेवकों ने बताया कि वर्तमान समय में ग्राम पंचायतों में मनरेगा…

Read More

Barabanki UP: खैरा कनकू में 14 जून को होगी प्रथम जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। जिले के युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेरा कनकू गांव में प्रथम जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 14 जून 2026, रविवार को सायं 5 बजे से आयोजित होगी, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के आयोजक अमरीश पाण्डेय (छन्नू) ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के…

Read More

Barabanki UP: राजेश तिवारी बने सुभासपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Om Prakash Rajbhar एवं राष्ट्रीय महासचिव Dr. Arvind Rajbhar की संस्तुति पर हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चौबीसी गांव निवासी पंडित राजेश तिवारी को बाराबंकी जिले का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर द्वारा एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान हजारों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मौजूदगी में मंच से घोषित किया गया। जैसे ही राजेश तिवारी के नाम की घोषणा हुई, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त कार्यवाहक…

Read More