Chandigadh hariyana News: हरियाणा में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स

धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में नशे के बढ़ते प्रभाव पर रोक लगाने के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ज्वाइंट टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय #HaryanaVision2047 के अंतर्गत ‘सेवा’ विभाग के आगामी पांच वर्षों के रोडमैप की समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गठित की जाने वाली ज्वाइंट टास्क फोर्स नशे की अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करेगी तथा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ…

Read More

Tokyon japan News:टोक्यो विश्वविद्यालय में गूंजा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश, अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का भव्य आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र टोक्यो (जापान)। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (आईजीएम) 2026 के अंतर्गत विश्वप्रसिद्ध टोक्यो विश्वविद्यालय में ‘अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत और जापान के विद्वानों, शोधार्थियों, शिक्षाविदों तथा विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर श्रीमद्भगवद्गीता के सार्वभौमिक संदेश पर विस्तार से चर्चा की। सेमिनार के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का विशेष वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन भूमि से निकला श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य संदेश आज पूरी मानवता के लिए…

Read More

New delhi news: एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की 42वीं बैठक में क्षेत्रीय विकास, शहरी नियोजन और रीजनल प्लान-2041 पर हुई विस्तृत चर्चा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र नई दिल्ली हरियाणा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) योजना बोर्ड की 42वीं बैठक में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में केंद्र सरकार तथा एनसीआर से जुड़े राज्यों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया और क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास की दिशा में कई अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के क्षेत्रीय दायरे में किसी प्रकार का बदलाव नहीं…

Read More

Chandigadh hariyana News: नई स्थानांतरण नीति लागू होने तक रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगा आपसी सहमति से तबादले का अवसर: अनिल विज

धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने रोडवेज कर्मचारियों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नई स्थानांतरण नीति लागू किए जाने तक हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों को आपसी सहमति के आधार पर एक बार स्थानांतरण (ट्रांसफर) का अवसर दिया जाएगा। इस निर्णय से कर्मचारियों को अपनी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक परिस्थितियों के अनुसार कार्यस्थल चुनने में सुविधा मिलेगी। परिवहन मंत्री श्री विज ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के…

Read More

Panipat hariyana News: विकसित भारत का मार्ग विकसित गांवों से होकर गुजरता है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र समालखा (पानीपत)। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने समालखा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र के वार्षिक स्थापना दिवस समारोह में युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि गांवों को आत्मनिर्भर, युवाओं को सक्षम और किसानों को समृद्ध बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश के गांव विकास और आत्मनिर्भरता के नए मानक स्थापित करेंगे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “विकसित भारत का मार्ग विकसित गांवों से होकर…

Read More

Chandigadh hariyana News: योग और आयुष सेवाओं के विस्तार से स्वस्थ हरियाणा की दिशा में बढ़ते कदम

धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। हरियाणा सरकार प्रदेश में योग और आयुष सेवाओं के विस्तार के माध्यम से “स्वस्थ हरियाणा” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी 6,500 गांवों में व्यायामशालाएं स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया…

Read More

Yamunanagar Haryana news: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़े मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बिलासपुर में किया पौधारोपण

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  यमुनानगर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला यमुनानगर के बिलासपुर स्थित राजकीय विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का प्रतीक है। यह अभियान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक…

Read More

Chandigadh hariyana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अब अंशकालिक कर्मचारियों के परिवारों को भी मिलेगी अनुग्रह सहायता योजना का लाभ

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के हितों और उनकी सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अनुग्रह सहायता योजना का दायरा बढ़ाते हुए अंशकालिक (पार्ट-टाइम) कर्मचारियों के परिवारों को भी इसमें शामिल करने का फैसला किया है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और सरकारी संस्थानों में कार्यरत हजारों अंशकालिक कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारों को लाभ मिलेगा। अब किसी अंशकालिक कर्मचारी की सेवा अवधि…

Read More

Chandigadh hariyana News: लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया नमन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा, समर्पण एवं त्याग की प्रतिमूर्ति महान वीरांगना लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान विभूति थीं, जिन्होंने अपने आदर्श नेतृत्व, जनसेवा और लोककल्याणकारी कार्यों से समाज में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान, शिक्षा, सेवा और जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। श्री सैनी ने…

Read More

Hariyana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार भेंट

धारा लक्ष्य समाचार पत्र ब्यास। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज ब्यास पहुंचकर डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक, आध्यात्मिक एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का सम्मान करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि संत-महापुरुष समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं और उनके मार्गदर्शन से लोगों में नैतिक मूल्यों, सेवा भावना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। मुलाकात के दौरान…

Read More