जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। थाना चंदापुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नहरिया के पास उस समय हुआ जब दो तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने टकरा गईं।जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12:40 बजे हुई इस भीषण टक्कर में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रविन्द्र (25 वर्ष) और राम मिलन (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी…
Read MoreCategory: News
रायबरेली में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 40 सिलेंडर जब्त।
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर के सख्त निर्देश पर जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त छापेमारी के दौरान अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए 40 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। मामले में संबंधित लोगों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने बताया कि आम उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर…
Read More22 लाख के अंत्येष्टि स्थल निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, डीएम ने बैठाई जांच
13 लाख रुपये निकाले जाने के बावजूद अधूरे निर्माण का दावा, जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई। जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। विकासखंड राही की ग्राम पंचायत जगदीशपुर में करीब 22 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों ने प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आरोप है कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले निर्माण के नाम पर करीब 13 लाख रुपये की धनराशि निकाल ली गई, लेकिन मौके पर उसके अनुरूप कार्य…
Read Moreतीन गोल्ड मेडल जीतकर पूर्णिका शुक्ला ने बढ़ाया रायबरेली का मान, भाजपा नेताओं ने घर पहुंचकर किया सम्मानित
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज (रायबरेली)। जिले के महराजगंज कस्बे के आर्य नगर निवासी मेधावी छात्रा पूर्णिका शुक्ला ने लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.कॉम. पाठ्यक्रम में 83.33 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों तीन गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया, जिससे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। पूर्णिका शुक्ला, शिवशंकर शुक्ला एवं कीर्ति शुक्ला की पुत्री हैं। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा…
Read Moreसवारी विवाद में टेंपो चालक से मारपीट, तहरीर
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। शहर के प्राइवेट बस अड्डा (महराजगंज स्टैंड) पर सवारी बैठाने को लेकर दो टेंपो चालकों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद एक चालक ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली सदर में तहरीर दी है।अनीमिया कॉलोनी निवासी असगर अली पुत्र कल्लू ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह प्राइवेट बस अड्डे पर टेंपो में सवारी बैठा रहे थे। इसी दौरान दूसरे टेंपो चालक आसिफ निवासी महराजगंज से…
Read More11 हजार वोल्ट लाइन के खंभे पर गिरी आकाशीय बिजली, तेज धमाके से दहशत; CCTV में कैद हुआ मंजर
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां (रायबरेली)। मंगलवार तड़के हुई बारिश के दौरान क्षेत्र के लालखेड़ा मजरे जीगो गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के खंभे पर आकाशीय बिजली गिरने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज धमाके के साथ बिजली गिरने से आसपास का क्षेत्र कुछ पल के लिए तेज रोशनी से जगमगा उठा। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब पांच बजे बारिश के बीच अचानक तेज चमक और जोरदार धमाका…
Read Moreई पेपर पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र दिनांक 04 अगस्त 2016
लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में रायबरेली की बेटी का जलवा, राज्यपाल ने तीन स्वर्ण पदकों से किया सम्मानित
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज (रायबरेली)। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सलेथू की पूर्व छात्रा पूर्णिका शुक्ला ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि से विद्यालय, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह में एम.कॉम. परीक्षा में 83.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तीन स्वर्ण पदक और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 की मेधावी छात्रा पूर्णिका शुक्ला को विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के…
Read Moreतीन साल बाद भी पुश्तैनी जमीन पर नहीं मिला कब्जा, पीड़ित ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र के पखनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि न्यायालय के आदेश के तीन वर्ष बाद भी उसे अपनी पुश्तैनी भूमि पर कब्जा नहीं मिल सका है। पीड़ित ने मामले में उपजिलाधिकारी से न्याय दिलाने और आदेश का पालन कराने की मांग की है। पखनपुर निवासी रविंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय बाबादीन का कहना है कि उनकी पुश्तैनी भूमि पर गांव के कुछ लोग अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने…
Read Moreपीएम श्री विद्यालय से स्मार्ट बोर्ड समेत लाखों के डिजिटल उपकरण चोरी, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज।
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कुबना में हुई चोरी की घटना ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात चोर विद्यालय का ताला तोड़कर स्मार्ट बोर्ड सहित लाखों रुपये के डिजिटल शिक्षण उपकरण चोरी कर ले गए। मामले में प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूजा सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 13 और…
Read More