तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। थाना चंदापुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नहरिया के पास उस समय हुआ जब दो तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने टकरा गईं।जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12:40 बजे हुई इस भीषण टक्कर में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रविन्द्र (25 वर्ष) और राम मिलन (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना चंदापुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।थाना चंदापुर के प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि नहरिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है,

जबकि दो लोग घायल हुए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts