धारा लक्ष्य समाचार पत्र त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। ग्रीष्मावकाश के बाद मंगलवार को विद्यालय खुलने पर प्राथमिक विद्यालय हुसेनाबाद में विद्यार्थियों का भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। विद्यालय पहुंचने पर बच्चों के माथे पर रोली-टीका लगाकर उनका अभिनंदन किया गया तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिसर में पहले दिन बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। लंबे अवकाश के बाद अपने शिक्षकों और सहपाठियों से मिलकर छात्र-छात्राएं काफी प्रसन्न नजर आए।…
Read MoreCategory: Trivediganj
Barabanki UP: हैदरगढ़ वन रेंज की कमान संभालते ही लकड़कट्टों में मचा हड़कंप
रिपोर्ट सुधीर शर्मा बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार त्रिवेदीगंज बाराबंकी। वन विभाग में तेज-तर्रार, निडर और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले डिप्टी रेंजर अभय कुमार गौतम को हैदरगढ़ वन रेंज की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान करने वालों में हड़कंप मच गया है। जिले में वन संरक्षण को लेकर बढ़ती चुनौतियों के बीच विभाग द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार, जिले में तैनात प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) द्वारा हैदरगढ़ वन रेंज की कमान अभय कुमार गौतम को दी गई है।…
Read MoreBarabanki UP: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज में अव्यवस्थाओं की चर्चा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
धारा लक्ष्य समाचार पत्र त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। विकास खंड त्रिवेदीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। अस्पताल परिसर से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल तस्वीर में फार्मेसी कक्ष के अंदर एक युवती दवा रखने वाली मेज पर बैठी दिखाई दे रही है, जबकि कुछ अन्य युवक वहां मौजूद होकर बातचीत और हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद लोगों ने अस्पताल…
Read MoreBarabanki UP: हैदरगढ़ तहसील में किसानों ने सौंपा मांग पत्र, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
धारा लक्ष्य समाचार पत्र हैदरगढ़, बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) तहसील इकाई हैदरगढ़ के नेतृत्व में सोमवार को तहसील परिसर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने की। इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजेश कुमार विश्वकर्मा को सौंपा। धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों ने राजस्व एवं अन्य विभागीय मामलों में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते…
Read MoreBarabanki UP: मनरेगा कार्य ठप होने से मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट, नए एस्टीमेट न बनने से विकास कार्य प्रभावित
धारा लक्ष्य समाचार पत्र त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जनपद बाराबंकी के विकासखंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत विकास कार्यों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। विकासखंड कार्यालय में मौजूद रोजगार सेवकों एवं ग्राम प्रधानों से बातचीत के दौरान यह जानकारी सामने आई कि नए एस्टीमेट स्वीकृत न होने के कारण मनरेगा के तहत नए कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। क्षेत्र के कई रोजगार सेवकों ने बताया कि वर्तमान समय में ग्राम पंचायतों में मनरेगा…
Read MoreBarabanki UP: खैरा कनकू में 14 जून को होगी प्रथम जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। जिले के युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेरा कनकू गांव में प्रथम जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 14 जून 2026, रविवार को सायं 5 बजे से आयोजित होगी, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के आयोजक अमरीश पाण्डेय (छन्नू) ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के…
Read MoreBarabanki UP:पुजारी के साथ मारपीट ने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। जनपद के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट और उन्हें से जान से मार देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, ग्राम एवं पोस्ट जौरास, थाना लोनीकटरा निवासी सुधीर कुमार पुत्र मंगलाल ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने मंदिर में पूजा-पाठ के दौरान उनके साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है…
Read MoreBarabanki UP: कोलाहदा पंचायत भवन में महिला चौपाल आयोजित, महिलाओं को किया गया जागरूक
धारा लक्ष्य समाचार पत्र त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलाहदा में मंगलवार को पंचायत भवन पर महिला चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कंचन गुप्ता ने की। इस अवसर पर हैदरगढ़ पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में महिलाओं को जागरूक किया गया। महिला चौपाल में कोतवाली हैदरगढ़ से पहुंची महिला सिपाही इंदु यादव एवं अंशिका सहित उपनिरीक्षक रणजीत सिंह यादव, सिपाही कुलदीप और मानविंदर ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा…
Read MoreTrivediganj barabanki: रामीपुर में चला स्वच्छता अभियान, सार्वजनिक स्थलों पर की गई सफाई
धारा लक्ष्य समाचार त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। विधानसभा हैदरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत त्रिवेदीगंज मंडल की ग्राम पंचायत रामीपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी प्रियंका सिंह ने की। अभियान के दौरान ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थलों पर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छ वातावरण को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताते हुए लोगों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम…
Read Moreत्रिवेदीगंज बाराबंकी: बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आकर मां-बेटा झुलसे, इलाज के दौरान बेटे की मौत
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। जनपद के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मंझूपुर गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम करने गए मां-बेटा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंझूपुर गांव निवासी शिवा (25 वर्ष) पुत्र सुखाई अपनी…
Read More