मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी फर्ज़ का जज़्बा, छाता थाम ड्यूटी पर निकला पुलिसकर्मी बना मिसाल

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। सर्दी हो, गर्मी हो, ओलावृष्टि हो, आंधी-तूफान आए या फिर मूसलाधार बारिश—कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मी हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहते हैं। इसका जीवंत उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे। एक वीडियो में देखने को मिला, जिसमें एक पुलिसकर्मी लगातार हो रही तेज बारिश के बीच छाता लगाकर अपनी ड्यूटी पर जाता दिखाई दे रहा है।वायरल वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। जहां आमजन बारिश से बचने के…

Read More

लगातार बारिश का कहर: कहीं सड़क पर गिरा विशाल नीम का पेड़, कहीं ढहा गरीब का आशियाना

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। एक ओर जहां बारिश धान की फसल के लिए वरदान साबित हो रही है, वहीं दूसरी ओर पेड़ों के गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और कच्चे मकानों के ढहने जैसी घटनाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार को महराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग पर कुबना गांव के निकट कोटवा मदनिया मोड़ के पास एक विशाल नीम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने…

Read More

आमने-सामने की भिड़ंत में ऑटो चालक का पैर टूटा, तीन घायल; हादसे से मची अफरा-तफरी

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली।मार्ग पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ऑटो और बैटरी संचालित ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो चालक का पैर टूट गया, जबकि ई-रिक्शा चालक और एक महिला यात्री भी घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार महराजगंज कस्बे के वारसी नगर निवासी सलीम घोसी ऑटो में सवारियां लेकर रायबरेली से महराजगंज की ओर आ रहे…

Read More

जमीन के रास्ते को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट में कई घायल

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली। थाना क्षेत्र के बावन बुजुर्ग गांव में जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर गुरुवार शाम दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद समीर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।गांव निवासी श्रीमती पत्नी धनपत ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में…

Read More

मिशन शक्ति केंद्र की पहल से सास-बहू के विवाद का हुआ समाधान महिला पुलिसकर्मियों की काउंसलिंग से परिवार में लौटी आपसी समझ, बहू ने सास से मांगी माफी

मिशन शक्ति केंद्र की पहल से सास-बहू के विवाद का हुआ समाधान महिला पुलिसकर्मियों की काउंसलिंग से परिवार में लौटी आपसी समझ, बहू ने सास से मांगी माफी बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर पुलिस के मिशन शक्ति केंद्र पर पारिवारिक विवाद से संबंधित एक प्रकरण सामने आया, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों की समझाइश और काउंसलिंग के बाद सास-बहू के बीच चल रहे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराया गया। जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली नगर स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर एक महिला ने अपनी बहू के संबंध में प्रार्थना…

Read More

जरौली में हरीशंकरी पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भाजपा बूथ अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान सहजराम बाजपेई ने रोपा पौधा, ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और संरक्षण की अपील धारा लक्ष्य समाचार त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। विकासखंड त्रिवेदीगंज की ग्राम पंचायत जरौली में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरीशंकरी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा बूथ अध्यक्ष एवं जरौली के पूर्व प्रधान सहजराम बाजपेई ने हरीशंकरी पौधे का रोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र के…

Read More

परिषदीय विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया मीना का जन्मदिन, पाली में तिथि भोज का आयोजन

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली।गुरुवार को क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पाली सहित सलेथू, टूक, असनी, महराजगंज, चिलौली, पूरे बरियार सिंह, जमुरांवा तथा अन्य सभी परिषदीय उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालयों में ‘मीना का जन्मदिन मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय पाली में तिथि भोज’ का भी आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय पाली में प्रधानाध्यापिका आरती देवी द्वारा आयोजित तिथि भोज में बीईओ राम मिलन यादव व एआर गण भी शामिल रहे। इसके अलावा अन्य स्कूलों में मीना के जन्मदिन पर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मीना के…

Read More

तेज रफ्तार बाइक डीसीएम से टकराई, गुड़गांव से प्रतापगढ़ जा रहे अधेड़ की हालत गंभीर

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां, रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां-मौरावा मार्ग पर खाले चौराहे के निकट गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डीसीएम के पिछले पहिए के पास जा टकराई। हादसे में बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य…

Read More

बारिश बनी इम्तिहान, अखिलेश के इंतजार में घंटों डटा रहा जनसैलाब

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रायबरेली आगमन को लेकर गुरुवार को जीआईसी मैदान में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। PDA रथ यात्रा के तहत अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सपा कार्यकर्ता और समर्थक मैदान में पहुंचने लगे थे।कार्यक्रम स्थल पर उत्साह अपने चरम पर था कि तभी अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार बारिश के बीच भी…

Read More

सपनों का भारत-चित्र सेवा कार्यक्रम में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने किया उत्साहवर्धन।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज, महराजगंज में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश देते हुए शिक्षा, संस्कार और सेवा भावना को जीवन का आधार बताया।कार्यक्रम में महराजगंज ब्लॉक के 14 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने निबंध, चित्रकला एवं क्विज…

Read More