रिपोर्टर : रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। सरेनी क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब खेतों में चारा काटने गई महिलाओं ने एक विशाल अजगर को नीलगाय के बच्चे को जकड़े हुए देखा। महिलाओं को खेत में बार-बार हलचल दिखाई दे रही थी। शक होने पर एक महिला जब पास पहुंची तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। महिला ने तत्काल गांव के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर…
Read MoreCategory: Lucknow
मिर्गी का दौरा पड़ने से तालाब में गिरी महिला की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र डलमऊ, रायबरेली। थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे शुक्ला मजरा कटघर में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 48 वर्षीय महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सूरज रानी पत्नी स्वर्गीय जगदीश निवासी ग्राम पूरे शुक्ला मजरा कटघर को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। दौरे के दौरान वह घर के निकट स्थित तालाब के पास पहुंच गईं और असंतुलित होकर…
Read Moreआधार में ‘मधु’ से ‘रंजना’ बनी महिला, न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता
महाराजगंज में आधार रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का आरोप, डीएम से लेकर एसडीएम, कोतवाली और पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक लगा चुकी गुहार। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, महाराजगंज। आधार कार्ड में बिना अनुमति नाम परिवर्तन का गंभीर मामला सामने आने के बाद एक महिला न्याय की तलाश में सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर है। ग्राम मऊशर्की निवासी मधु मौर्या पत्नी स्वर्गीय सुरेश कुमार मौर्या ने आरोप लगाया है कि उनके आधार रिकॉर्ड में बिना उनकी जानकारी और अनुमति के नाम बदल दिया गया, जिसके चलते…
Read Moreजनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित
स्वगणना 16 से 20 नवंबर तक, 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक चलेगा जनगणना कार्य। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सहदेव मिश्र ने की। प्रशिक्षण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना के द्वितीय चरण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर आशुतोष तिवारी एवं जिला प्रभारी जनगणना काजल रानी ने जनगणना कार्य की रूपरेखा, कार्ययोजना, आवश्यक कार्मिकों…
Read Moreजिला कारागार में महिला बंदियों के लिए मूंज शिल्पकला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 21 सितम्बर 2026। जिला कारागार, रायबरेली में महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत “मूंज शिल्पकला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला बंदियों को पारंपरिक मूंज शिल्पकला का प्रशिक्षण देकर उन्हें रचनात्मक एवं आजीविका उन्मुख गतिविधियों से जोड़ना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका रहीं। उन्होंने महिला बंदियों को कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में अवसर…
Read Moreसेवा संकल्प अभियान के तहत महराजगंज ब्लॉक में लगा बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित प्रदेश सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सोमवार को विकास खंड महराजगंज परिसर में बहुउद्देशीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने एक ही स्थान पर आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख राजकुमार, खंड विकास अधिकारी अंजू रानी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से…
Read Moreवडनगर से वाराणसी तक संकल्प सेवा यात्रा का कारवां पहुंचा रायबरेली, मुस्लिम समुदाय ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली वडनगर, गुजरात से निकली संकल्प सेवा यात्रा का शुक्रवार को रायबरेली शहर के कहारों के अड्डा क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के रायबरेली पहुंचते ही स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की तथा यात्रा में शामिल पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शरीफ ने किया। इस…
Read Moreफावड़े से बाबा की हत्या करने वाला पौत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली/डलमऊ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी पौत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 19 सितम्बर 2026 को पूरे भवानी मजरे रामपुर गहिरखेत निवासी 91 वर्षीय परमेश्वर यादव पर उनके ही पौत्र रूपेश उर्फ सरवन यादव ने फावड़े से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में…
Read Moreसेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्षों को समर्पित संकल्प यात्रा का रायबरेली में भव्य स्वागत, सेवायात्रियों के सम्मान में कवि सम्मेलन आयोजित
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र ऊंचाहार/रायबरेली देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा को समर्पित ‘वाराणसी से वडनगर जल, जन और सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ के रायबरेली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के रात्रि विश्राम कार्यक्रम के अंतर्गत शहर स्थित बटोही रिजॉर्ट में सेवायात्रियों के सम्मान में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Read Moreफिट इंडिया अभियान के तहत रायबरेली में निकली जागरूकता साइकिल रैली
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे फिट इंडिया अभियान के तहत लोगों को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को रायबरेली में जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के तत्वावधान में आयोजित इस रैली में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, पत्रकारों एवं अन्य प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रायबरेली स्टेडियम से जागरूकता साइकिल रैली को रवाना किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को अपने दैनिक…
Read More