Barabanki UP:बड़े ही धूमधाम से बाराबंकी जनपद के इस गांव में मानाया गया गणेश चतुर्थी का कार्यक्रम

 मुख्य अतिथियों का समिति के सदस्यों ने किया गया जोरदार स्वागत 

त्रिवेदीगंज बाराबंकी।धारा लक्ष्य समाचार गणेशोत्सव की मूल शुरुआत महाराष्ट्र के पुणे से हुई थी। यह परंपरा छत्रपति शिवाजी महाराज के समय से जुड़ी है। शिवाजी ने अपनी माता जीजाबाई के साथ मुगल शासन के दौरान सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए इस उत्सव की शुरुआत की थी। मराठा साम्राज्य के पेशवा काल में यह परंपरा और मजबूत हुई। ब्रिटिश शासन में रोक के बावजूद बाल गंगाधर तिलक ने इसे पुनर्जीवित किया। 1892 में भाऊ साहब जावले ने पहली गणेश मूर्ति की स्थापना की।

गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक चलने वाला यह दस दिवसीय उत्सव आज पूरे भारत में मनाया जाता है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में यह विशेष धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के मौके पर बुधवार को शिवमन्दिर लखापुर में बाबा बर्फानी महादेव समिति द्वारा विशाल गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया गया।

पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत और विधायक दिनेश रावत ने किया पंडाल में प्रतिमा स्थापित कर पूजा पाठ किया आयोजित आरती में सैकड़ो भक्त शामिल हुए यह कार्यक्रम लगातार पांच वर्षों से चल रहा है इस मौके पर त्रिवेदीगंज प्रधान व भाजपा नेता अरुण शुक्ला, चेयर मेन आलोक तिवारी,भाजपा नेता अजय तिवारी (नन्हे ) पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह मोहम्मदपुर, भाजपा नेता संतोष श्रीवास्तव , प्रधान प्रत्यासी पंकज मौर्या,समिति अध्यक्ष संदीप अवस्थी,प्रबंधक नगेंद्र अवस्थी, उपाध्यक्ष विपिन अवस्थी , कोषाध्यक्ष अमित शुक्ला, सहित हजारों लोग मौजूद रहे ।

Related posts