धारा लक्ष्य समाचार
बाराबंकी। अचानक महिला के पेट में दर्द शुरू हुई और इलाज के लिए वह नजदीकी अस्पताल पहुँची जहां के प्राइवेट डॉक्टरों द्वारा गलत ढंग से इलाज किया गया और महिला गंभीर हो गई जिसकी पति द्वारा शिकायत की गई और शिकायत के आधार पर धारा लक्ष्य समाचार ने अखबार में स्थान देते हुए अपने 26 अगस्त 2025 के अंक में प्रमुखता से स्थान देते हुए खबर को प्रकाशित किया था।
जिसका संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही के लिए आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ तहसील के त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य के अंतर्गत आने वाले दहिला मोड स्थिति एमएन हॉस्पिटल जांच किया जिसमें पीड़िता राजवती के पति संदीप कुमार के द्वारा लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया गया था।
जिसमें बुधवार को बाराबंकी स्वास्थ्य विभाग की टीम में सूत्रों ने बताया कि एडिशनल सीएमओ डॉक्टर लव भूषण गुप्ता मौके पर जांच करने पहुंचे थे वहीं जांच के संबंध में जब एडिशनल सीएमओ के मोबाइल नंबर941550**** पर मोबाइल नम्बर945247**** से लगातार कई बार सम्पर्क किया गया तो फोन काल रिसीव नही किया गया जबकी सरकार का सख्त आदेश है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी24 सो घंटे फोन पर ऑनलाइन रहेंगे लेकिन बाराबंकी में तो ऑनलाइन की बात दूर फोन ही नहीं रिसीव होता है ।
जबकि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने के लिए लगातार भ्रमण कर रहे हैं ।काफी देर बाद 27 अगस्त2025 को समय लगभग रात्रि 9 बजे के करीब एडिशनल सीएमओ डॉक्टर लव भूषण गुप्ता द्वारा व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर अपनीराय दी गई उन्होंने बताया मैं नोटिस तामील करवा के निरीक्षण करने गया था।
आज दोनों बच्चों को पत्र के माध्यम से प्रकरण के संबंध में अपना -अपना पक्ष मै सबूतो सहित माननीय मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित टीम तीन सदस्य जांच समिति के समस्त प्रस्तुत होने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि नियम अनुसार जांच पूरी कर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके ।

