जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज/ रायबरेली। रुक रुक कर हो रही बारिश व गांव में मच्छरों के प्रकोप के चलते क्षेत्र में गंभीर बीमारियां पैर पसार रहीं हैं। जिसका पुरसाहाल जानने वाला कोई भी अधिकारी व कर्मचारी नहीं है। आज क्षेत्र के पूरे अहलादी मजरे मऊ गांव में 45 वर्षीय एक युवक की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। बताते चलें कि क्षेत्र के पूरे अहलादी मजरे मऊ गांव निवासी 45 वर्षीय बुजुर्ग की तेज बुखार से मौत हो गई।
आर्थिक रूप से कमज़ोर पूरे अहलादी निवासी सियाराम 45 वर्ष पत्नी के साथ मऊ स्थित जल निगम के कमरे में गुजर बसर करते हैं। बीते 15 दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी हालत बिगड़ी तो उनकी पत्नी निर्मला ने उसे एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले गई। जहां उसकी मौत हो गई।
चिकित्सक एस के राय ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति जब अस्पताल पहुचा तो उसकी सांसें बंद हो चुकी थी। उसकी पत्नी के मुताबिक वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित था।

