जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज(रायबरेली) लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महराजगंज से जनपद रायबरेली के बछरावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान पूर्व विधायक राजा राम त्यागी ने क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विकास मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया।
मुख्य रूप से उन्होंने महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता को उठाया। महराजगंज कस्बे में जाम की समस्या को गंभीरता से रखते हुए, बाईपास निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।
इस संबंध में उन्होंने बाईपास निर्माण हेतु एक लिखित पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा।ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से लिया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

