Raybareli UP:शराब की दुकान में चोरी, बियर की पेटियां और नगदी ले उड़े चोर

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने शराब की दुकान को निशाना बनाकर तीन पेटी बियर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, देर रात चोर शराब की दुकान में घुसे और वहां से बियर की पेटियां तथा कैश बॉक्स में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गए।

पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Related posts