Raybareli UP:बिहार मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले राहुल गांधी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से जोरदार धक्का-मुक्की भी हुई। विरोध प्रदर्शन की कमान भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख पियूष सिंह ने संभाली, जो प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के पुत्र हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर देश की गरिमा और प्रधानमंत्री के पद का अपमान करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि राहुल गांधी बार-बार अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर राजनीति को दूषित कर रहे हैं। पुलिस ने पुतला जलाने से रोकने का प्रयास किया तो माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया। कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई जैसी स्थिति बन गई, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी से हालात काबू में आ गए।

Related posts