Raybareli UP:सलोन में ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। सलोन में शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद रायबरेली के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सलोन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सोशल मीडिया पर मौर्य समाज के कुछ अराजक तत्व लगातार ब्राह्मण समाज की बहू-बेटियों के खिलाफ अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।

इस पर शीघ्र कार्रवाई की जाए।परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर पांडे, जिला संयोजक श्यामसुंदर त्रिपाठी, जिला महासचिव सत्यम तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts