Raybareli UP:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने मंडल अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ की बैठक

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने रविवार को रायबरेली में मंडल अध्यक्षों तथा शक्ति केन्द्र संयोजकों के साथ बैठक कर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों ,कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों के संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा की धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले अभियानों और कार्यक्रमों को आमजमानस के बीच पहुंचाने में मंडल इकाई की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

मंडल स्तर पर सशक्त संगठन के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, कार्यक्रम और अभियान जमीनी स्तर पर जीवंत रूप लेते है।उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए हमें अभी से संगठन की योजनानुसार अपनी तैयारियां पूर्ण करनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़ने वाले नए लोगों को जो अभी पार्टी के प्राथमिक सदस्य है ,उन्हें भी विभिन्न प्रकार के संगठनात्मक कार्यों में उनकी क्षमता के अनुसार सक्रिय कर अभियानों और कार्यक्रमों से जोड़ने का काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा पार्टी कार्यकर्ता भाजपा की पूंजी है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सिंह ने कहा कि मंडल अध्यक्ष, शक्तिकेन्द्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्षों को नियमित रूप से एक निश्चित समय पर बैठक करके संगठनात्मक कार्यों को गति देने के लिए कार्ययोजना बनानी चाहिए ।ताकि प्रत्येक कार्यक्रम प्रभावी ढंग से पूर्ण हो। मंडल से लेकर बूथ तक के कार्यकर्ताओं की सक्रियता संगठन की मजबूती का आधार है।

बैठक में जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, सदर विधायिका अदिति सिंह, ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह, पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, रामलाल अकेला, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा,आरबी सिंह रामदेव पाल उपस्थित रहे।

Related posts