जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज, रायबरेली-जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट सभासद सहित 11 घायलों में पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी। कस्बे के वार्ड नं छः रुद्र नगर निवासी सभासद राम कुमार यादव व अरुण कुमार यादव के बीच ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर कई वर्षों से विवाद है।
सुरक्षित ज़मीन पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने को लेकर सभासद राम कुमार यादव ने श 18 अगस्त को उपजिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को लिखित शिकायती पत्र भेजकर अवैध कब्जा रोकने की शिकायत की थी। रविवार सुबह जमीन को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
घटना में जम कर लाठी डंडा , कुल्हाड़ी, फावड़ा से मार पीट हुई। एक पक्ष से सभासद राम कुमार यादव उनका बेटा ललित, व पत्नी शिवपती, व दूसरे पक्ष से अरुण कुमार उनकी पत्नी रचना, अभिलाष की पत्नी निशा, प्रिंशू यादव, हरिप्रसाद की पत्नी बबली, राम अभिलाष , हरी प्रसाद व लवलेश घायल हो गए।
घायलों में ललित कुमार, शिवपती, रचना, राम अभिलाष व हरिप्रसाद की हालत गंभीर है। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

