Raybareli UP: किसानों की समस्याओं को लेकर किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

महराजगंज रायबरेली। बछरावां विकासखंड के ग्राम रघुनाथ खेड़ा भारतीय किसान सेवा समिति संगठन अराजनैतिक उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी विकासखंड परिसर बछरावां से नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर महाराजगंज पहुंचे और उन्होंने वहां पर उप जिलाधिकारी महाराजगंज गौतम सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि तहसील क्षेत्र की सभी ग्राम सभाओं मे बरसात से फसलों का जो नुकसान हुआ है।

उसकी जांच कराकर किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जाए। तहसील क्षेत्र के सभी किसानों को साधन सहकारी समितियों एवं इफको केन्द्रों पर यूरिया एवं डीएपी भी उपलब्ध कराई जाये।पात्र व्यक्तियों के आवास की जांच कराकर उन्हे आवास मुहैया कराए जाएं। विद्युत विभाग द्वारा मीटर रीडिंग सही कर समय पर बिल भेजा जाए एवं विद्युत कटौती को रोका जाए।

पात्र व्यक्तियों की जांच करके वृद्धा एवं विधवा पेंशन दिलाई जाए। एक सप्ताह के अंदर उचित कार्यवाही न हुई तो किसान संगठन धरना एवं प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related posts