Raybareli UP: गैंगस्टर अधिनियम का वांछित 15000 रुपए का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही में बछरावां पुलिस टीम द्वारा स्थानीय थाने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 196/ 2025 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम के वांछित व ₹15000 के इनामियां अभियुक्त जयकरन उर्फ जसकरन पुत्र राम सजीवन निवासी इंदिरा नगर थाना मोहनगंज जनपद अमेठी को थाना क्षेत्र के थुलेडी मोड के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।

जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, उसके विरुद्ध स्थानीय थाने एवं मोहनगंज थाना जनपद अमेठी पर शस्त्र अधिनियम एवं अन्य धाराओं में कई अभियोग पंजीकृत हैं।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह, उप निरीक्षक सचिन शर्मा, उप निरीक्षक जितेश सिंह, आरक्षी सोनू शर्मा, आरक्षी अंकित राठौर की महती भूमिका रही।

Related posts